महा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने दी पुष्पांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महा अष्टमी के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। वातावरण भक्तिमय नारों और घंटियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

साकची स्थित मनोकामना मंदिर में महा अष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुष्पांजलि के बाद श्रद्धालु भोग ग्रहण करने के लिए भी कतार में लगे नजर आए। मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और आस्था का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
महा अष्टमी के अवसर पर शहर का धार्मिक माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा, जहां हर ओर मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालु नजर आए।

