फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सैकड़ों लोगों ने किया फलाहार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नवरात्र के महत्व को समझने के लिए ही उन्होंने फलाहार का कार्य़क्रम आयोजित किया। नवरात्र के सभी दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह महज एक संयोग है कि महाअष्टमी के दिन फलाहार का आयोजन हो रहा है। यह दरअसल सनातनी संस्कृति में नवरात्र के महत्व को दिखाने के लिए किया गया है ताकि लोग समझ सकें कि हमारी सनातन संस्कृति में नवरात्र का कितना महत्व…
Author: dhiraj Kumar
ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव प्रक्रिया शुरू, महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 26 मार्च 2026: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ गुरुवार को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए श्री सतेंद्र कुमार एवं श्री अनिल ठाकुर ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन श्री जय कुमार का प्राप्त हुआ, जिसके चलते…
वंदे भारत में खराब खाना पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार पर ₹50 लाख जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट रद्द राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब भोजन परोसने की शिकायत के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में आईआरसीटीसी पर ₹10 लाख और संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। 15 मार्च 2026 को यात्री की शिकायत सही पाए जाने पर रेलवे ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से कैटरिंग एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और यात्रियों…
जय जय श्री राम के नारों से गुंजा साकची, बनाई गई प्रभु श्रीराम की रंगोली, राम लल्ला की हुई भव्य आरती, भक्तो में उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता लौहनगरी की सामाजिक एवम धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन झंडा चौक साकची में किया गया। जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक के प्रांगण में रामलला की रंगोली बनाई गई है। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के…
दर्जनों चैती छठव्रतियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दिया अर्घ्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। दोनों दिन छठ के गीत बजते रहे। छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। यह आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय…
विधानसभा समिति का पूर्वी सिंहभूम दौरा: विकास योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम का दौरा कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। परिसदन भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने की, जिसमें सदस्य मंगल कालिंदी व रोशन लाल चौधरी मौजूद रहे। समिति ने आपूर्ति, कल्याण, ग्रामीण विकास, जेएनएसी, खनन, प्रदूषण नियंत्रण, पथ व भवन निर्माण समेत कई विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। राशन वितरण में पारदर्शिता, किसानों को समय पर भुगतान, छात्रवृत्ति वितरण और अवैध खनन…
रामनवमी विसर्जन की तैयारी तेज: उपायुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बागबेड़ा समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने घाटों के समतलीकरण, पहुंच मार्ग की मरम्मत, गोताखोर और आपदा टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए वाचटावर, माइक, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक प्रबंधन…
ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोज कुमार दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस के अनुसार, इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में…
टेल्को में दोस्ती विवाद में छात्र पर चापड़ से हमला, चार आरोपी हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के थीम पार्क के पास मंगलवार रात दोस्ती के विवाद में 18 वर्षीय छात्र आदर्श सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पहले उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल आदर्श सिंह टेल्को कॉलोनी रोड नंबर-18 का निवासी है। उसने बताया कि हुडको निवासी महरूफ ने उसे फोन…
मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर, रामनवमी पर 1900 जवान तैनात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। शहर में 1900 जवानों की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इधर, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर उन पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने स्पष्ट किया कि तेज आवाज वाले साइलेंसर किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होंगे और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सिटी एसपी ने जवानों को निर्देश दिया है कि सभी…
