विधानसभा समिति का पूर्वी सिंहभूम दौरा: विकास योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम का दौरा कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। परिसदन भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने की, जिसमें सदस्य मंगल कालिंदी व रोशन लाल चौधरी मौजूद रहे।
समिति ने आपूर्ति, कल्याण, ग्रामीण विकास, जेएनएसी, खनन, प्रदूषण नियंत्रण, पथ व भवन निर्माण समेत कई विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। राशन वितरण में पारदर्शिता, किसानों को समय पर भुगतान, छात्रवृत्ति वितरण और अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही अधूरी योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने, निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और जनहित में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया

