रामनवमी विसर्जन की तैयारी तेज: उपायुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बागबेड़ा समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने घाटों के समतलीकरण, पहुंच मार्ग की मरम्मत, गोताखोर और आपदा टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए वाचटावर, माइक, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए गए।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करने को कहा गया। प्रशासन ने अखाड़ा समितियों से सहयोग और निर्धारित नियमों के पालन की अपील की।

