सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य; अनुसूचित समाज के अधिकारों पर डाका नहीं डालने देंगे : विहिप राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग के मंत्री अरूण सिंह ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और विधि के शासन को सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि धर्मांतरण के पश्चात कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति (SC) की संवैधानिक श्रेणी में नहीं आता और ऐसे में उसे SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त नहीं हो…
Author: dhiraj Kumar
स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध बम सेना ने किया निष्क्रिय, टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम): जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानिपड़ा इलाके में उस समय बड़ी राहत मिली, जब स्वर्णरेखा नदी से बरामद एक संदिग्ध बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पिछले कई दिनों से इस बम की वजह से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर नदी की ओर जाना बंद कर दिया था, जिससे उनके दैनिक कार्य, पशुपालन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन…
बड़बिल ताईक्वांडो ऐसोसिएशन के तत्वावधान मे बेल्ट टेस्ट आयोजित राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र स्थित बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम मे समर वेकेशन कार्यक्रम एवं बेल्ट टेस्ट आयोजित की गई थी,जिसमे जोड़ा,बड़बिल, बोलानी आदि के 30प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था,बेल्ट टेस्ट भुवनेश्वर से आऐ ताइक्वांडो के प्रशिक्षक सत्यानंद साहु के देखरेख मे संचालित की गई।बेल्ट टेस्ट मे ताईक्वांडो प्रतिभागियों को उनके योग्यता के आधार पर बेल्ट दी गई।इस बेल्ट टेस्ट प्रतिभागियों मे बच्चों ने पुरा आनंद उठाया।बेल्ट टेस्ट एवं समर वेकेशन कार्यक्रम मे बच्चों के उत्कर्ष प्रतिभा प्रर्दशन के पीछे बड़बिल ताईक्वांडो ऐसोसिएशन के ट्रेनर कार्तिक चंद्र…
जमशेदपुर: पार्किंग विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, CCTV वीडियो वायरल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीयान स्थित दुर्गा काली बाड़ी के पास मंगलवार दोपहर गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय निवासी सुश्रीति सेन, नीलू प्रमाणिक और पिंकी दास ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने अक्सर कुछ युवक गाड़ियां खड़ी कर अड्डा लगाते हैं। मंगलवार को भी बोलेरो से आए लोगों के साथ पार्किंग को लेकर…
शुद्ध भोजन का ग्रहण और भारतीय खाद्य संस्कृति पर की गई महिला आयाम की गोष्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्राहक पंचायत के महिला आयाम पूर्वी सिंहभूम के द्वारा आज एक बैठक का आयोजन कदमा में किया गया । विषय रहा महिलाओं में ग्राहकिय बोध और भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाते हुए शुद्ध भोजन को करें ग्रहण। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संगठन मंत्र रीना परितोष ने किया। संचालन एवं स्वागत परिचय विजयालक्ष्मी जी ने किया। विषय पर चर्चा करते हुए प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक के रूप में महिलाओं की भूमिका एवं उनके अधिकारों पर विस्तृत…
ओवरटाइम भुगतान विवाद: वार्ता टली, मजदूरों में नाराजगी; हड़ताल की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों को ओवरटाइम (OT) का दुगुनी दर से भुगतान नहीं किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को उप श्रमायुक्त के समक्ष प्रस्तावित वार्ता अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सकी। इससे मजदूरों में नाराजगी देखी गई। मजदूर नेता अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन माह से सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है और न तो कंपनी और न ही ठेका एजेंसी आर.के. इरेक्टर इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द…
सोनारी में नए फ्रिज में धमाके से भीषण आग, घर जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी के सी रोड स्थित एक घर में मंगलवार को नए फ्रिज में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में मौजूद लोगों को छत के रास्ते पड़ोसी के मकान में कूदकर जान बचानी पड़ी। सूचना के बावजूद दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था। घटना…
कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था में सतर्कता बरतने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. तौफिक उर्फ बाबू (25) के घर से यूपी नंबर (UP70BW2315) की बाइक बरामद की गई। घटना 24 मार्च देर रात की है। सूचना पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार वह हाल ही में जेल से छूटा था और पूछताछ में चोरी में संलिप्तता स्वीकार की है। इस…
सरकारी जमीन पर विवाद, उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण अधर में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दक्षिण हलुदबनी ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि को लेकर विवाद गहराने से प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना संख्या-1165, खाता-1000, प्लॉट-2366 (रकबा 39 डी.) की जमीन पर पहले से पंचायत मंडप, घुमकुड़िया व विकास भवन संचालित हैं और 20 फरवरी 2026 को यहां उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया गया था। इसके बावजूद कुछ स्थानीय लोगों—मानिक मलिक, राजू स्वर्णकार, राहुल दास, राकेश दास और नीलकांत स्वर्णकार—ने जमीन पर निजी स्वामित्व का दावा किया है। आरोप है कि वे…
