शुद्ध भोजन का ग्रहण और भारतीय खाद्य संस्कृति पर की गई महिला आयाम की गोष्ठी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग्राहक पंचायत के महिला आयाम पूर्वी सिंहभूम के द्वारा आज एक बैठक का आयोजन कदमा में किया गया । विषय रहा महिलाओं में ग्राहकिय बोध और भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाते हुए शुद्ध भोजन को करें ग्रहण।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संगठन मंत्र रीना परितोष ने किया। संचालन एवं स्वागत परिचय विजयालक्ष्मी जी ने किया। विषय पर चर्चा करते हुए प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक के रूप में महिलाओं की भूमिका एवं उनके अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की और महिला आयाम के विस्तार पर भी बात हुई। महिलाओं के स्वास्थ्य पर बोलते हुए बबीता ठाकुर जी ने बताया कि कैसे आज हम रासायनिक चीजों से बने भोजन का प्रयोग कर रहे हैं और हमें इससे कैसे बचना है। कार्यक्रम के अंत में बलिदान दिवस के शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया । शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन किया योग्यता नायडू जी ने और शांति मंत्र मीरा गुप्ता जी ने। कार्यक्रम में सुजाता पटेल, मंजू देवी, नीलू सिंह, रीना परितोष, रिमा भट्टाचार्य, शर्मिला सिंह, बिन्नी वर्मा, अंजू देवी संगीता सिंह एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।

