ओवरटाइम भुगतान विवाद: वार्ता टली, मजदूरों में नाराजगी; हड़ताल की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों को ओवरटाइम (OT) का दुगुनी दर से भुगतान नहीं किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को उप श्रमायुक्त के समक्ष प्रस्तावित वार्ता अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सकी। इससे मजदूरों में नाराजगी देखी गई।
मजदूर नेता अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन माह से सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है और न तो कंपनी और न ही ठेका एजेंसी आर.के. इरेक्टर इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
बैठक में यूनियन के महासचिव एन.एन. पाल, धनंजय शुक्ला, पवन कुमार और दिलीप कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

