चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. तौफिक उर्फ बाबू (25) के घर से यूपी नंबर (UP70BW2315) की बाइक बरामद की गई।
घटना 24 मार्च देर रात की है। सूचना पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार वह हाल ही में जेल से छूटा था और पूछताछ में चोरी में संलिप्तता स्वीकार की है।
इस मामले में आजादनगर थाना कांड संख्या 26/26 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

