रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था के साथ पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया। जुलूस मार्ग और विसर्जन घाटों के सत्यापन, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा ड्रोन व कैमरों से मॉनिटरिंग के निर्देश…
Author: dhiraj Kumar
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, 120 बोतल कोरेक्स बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओलिडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता के रास्ते एक युवक अवैध दवाइयों की खेप लेकर शहर पहुंचने वाला है। पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 में छापेमारी कर जीशान अहमद को धर दबोचा। प्राथमिक…
चैती छठ पर जमशेदपुर के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चैती छठ के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, रोशनी और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण…
टाटा मुख्य अस्पताल गेट पर गार्ड व परिजन में मारपीट, कुछ देर जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मुख्य अस्पताल के मुख्य गेट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी गार्ड और मरीज के परिजन के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने भर्ती पिता को डिस्चार्ज कराने आया था, तभी हेलमेट पहनने को लेकर गार्ड से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल गेट…
असम चुनाव में झामुमो की एंट्री, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि झामुमो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि असम में संगठन को लगातार सशक्त किया जा रहा है और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। सारंगी ने भरोसा जताया कि झामुमो को जनता…
धतकीडीह बास्केटबॉल कोर्ट पर फ्लडलाइट्स, युवाओं को मिला बेहतर अभ्यास का अवसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन ने धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर के बास्केटबॉल कोर्ट में फ्लडलाइट्स स्थापित कर युवाओं को नई सुविधा दी है। इससे अब खिलाड़ी शाम के समय भी सुरक्षित और बेहतर रोशनी में अभ्यास कर सकेंगे। धतकीडीह और सोनारी शहर के दो प्रमुख सामुदायिक बास्केटबॉल केंद्र हैं, जहां स्थानीय प्रतिभाएं प्रशिक्षण लेती हैं। धतकीडीह में ही 80 से अधिक बच्चे नियमित अभ्यास करते हैं, जिन्हें पहले रोशनी की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। फ्लडलाइट्स लगने से न केवल अभ्यास का समय…
कुशल अधिवक्ता के रूप में सदैव जीवंत रहेंगे केवल कृष्णा: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा सदैव कुशल अधिवक्ता के रूप में याद किए जाते रहेंगे जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में दायित्व निभाया श्री शुक्ल ने आज धालभूम क्लब में आयोजित स्वर्गीय केवल कृष्णा के चौथा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि स्वर्गीय कृष्णा उनके मित्रों में एक थे कई समस्याओं को वे समय समय पर बताते थे और उसका समाधान श्री…
सोनाकड़ा गांव में भक्ति और आस्था का संगम: अष्ट मंगला हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन। राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकड़ा गांव में समाजसेवी चिन्मय नायक के परिवार की ओर से अष्ट मंगला हरि नाम संकीर्तन का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया, श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने वातावरण को पूरी…
रामनवमी पर अखाड़ों की भव्य तैयारी, सजे तोरण द्वार और निकली आकर्षक कलश यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रामनवमी को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य सजावट के साथ आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साकची बाल मंदिर अखाड़ा भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय अखाड़ा द्वारा विद्युत तोरण द्वार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं सोनारी ललन अखाड़ा द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण…
बारीडीह में 30 मार्च को भव्य हिंदू सम्मेलन, जागरण और एकता पर रहेगा जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में 30 मार्च को सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य हिंदू समाज में जागरण, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी और समाजसेवी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर चर्चा होगी, साथ ही युवाओं को परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पूज्य महंत…
