असम चुनाव में झामुमो की एंट्री, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि झामुमो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि असम में संगठन को लगातार सशक्त किया जा रहा है और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। सारंगी ने भरोसा जताया कि झामुमो को जनता का समर्थन मिलेगा और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस फैसले को झामुमो की राष्ट्रीय विस्तार रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

