रामनवमी पर अखाड़ों की भव्य तैयारी, सजे तोरण द्वार और निकली आकर्षक कलश यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रामनवमी को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य सजावट के साथ आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

साकची बाल मंदिर अखाड़ा भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय अखाड़ा द्वारा विद्युत तोरण द्वार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं सोनारी ललन अखाड़ा द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं।

कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

शहर के अन्य अखाड़ा समितियों द्वारा भी रामनवमी को लेकर साज-सज्जा की गई है और जगह-जगह भव्य झांकियां निकाली जा रही हैं, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

