जुड़ी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर मां बसंती की पूजा शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के जुड़ी दुर्गा मंदिर में बुधवार से चैत्र नवरात्र पर मां बासंती की पूजा बुधवार को धूमधाम से शुरू हुआ। इसके पूर्व स्थानीय तालाब से बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को सप्तमी पूजा किया गया। पूजा आयोजन के संबंध में मुख्य पुजारी मधुसूदन भट्टाचार्य ने कहा कि यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र पर मां बासंती की पूजा हर्षोल्लास से होता है। पूजा का शुभारंभ वर्षों पूर्व प्रख्यात पंडित अचल ठाकुर द्वारा किया गया था। वही परंपरा आज भी जीवंत…
Author: dhiraj Kumar
झामुमो की बैठक में ग्वाल काटा कि समस्याओं पर चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। गवालकाटा पंचायत के अंतर्गत गाँव – तिरिलघुटू में ग्रामीणों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी पदाधिकारीयों की बैठक गांव के चौराहे में इमली पेड़ के नीचे संपन्न हुआ बैठक में नेता गणों के समक्ष ग्रामीणों ने गांव की कई ज्वलनशील मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया जैसे – (1) मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़क पांडवाकोचा प्राथमिक विधालय से तिरिलघूटू,आहार गुड्डू होते हुए सालगाघुटू तक पक्की सड़क निर्माण, (2) जल मीनार की मरम्मती (3) बड़ा तालाब का निर्माण (4) घाघरा कोचा सबर टोला की विद्युतीकरण…
जानवरों की दुनिया में खो गए युवा लाइब्रेरी के नन्हे पाठक टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क भ्रमण ने बच्चों में जगाई नई जिज्ञासा और सृजनशीलता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जब किताबों के पन्नों से निकलकर बच्चे असली दुनिया के सामने खड़े होते हैं — तो सीखना एक उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) की ओर से संचालित युवा लाइब्रेरी, हलुदबनी के 36 बच्चों ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। शेर की दहाड़, हिरण की चाल और रंग-बिरंगे पक्षियों की चहचहाहट के बीच इन बच्चों…
रैक वाहनों को संचालकों द्वारा चांडिल बाजार से जबरन चलाने पर बवाल वाहन संचालकों की गुंडागर्दी , द्विपक्षीय संघर्ष की संभावना, बाजार दुकानदारों में तनाव रात 10:30 बजे की घटना, पुलिस हस्तक्षेप से टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : चांडिल स्टेशन रैक यार्ड से कोयला और आयरन जैसे खनिज पदार्थों का परिवहन को लेकर चांडिल बाजार एक बार फिर विवादों में आ गया। सोमवार देर रात लगभग 10:30 बजे भारी वाहनों के संचालन को लेकर बाजार में जमकर हंगामा हुआ। चांडिल बाजार स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस…
कलश यात्रा के साथ बासंती पूजा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। श्री श्री 108 खेलाई चंडी सार्वजानिक बासंती पूजा समिति, कालेज मोड़ चांडिल के द्वारा चैती नवरात्र के अवसर पर महासप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बामनी नदी से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा डैम रोड, चौक बाजार, बस स्टैंड होते हुए आयोजन स्थल कालेज मोड़ स्थित मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान…
आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम: 108 कलश यात्रा के साथ चूड़ा प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न। राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बजरंगबली मंदिर में आयोजित चूड़ा प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन आयोजन की शुरुआत देव नदी से 108 कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भाग लिया। सुबह से ही देव नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के पश्चात पवित्र जल से भरे 108 कलशों…
मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम की माननीय मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं…
रामनवमी और बसंती दुर्गा पूजा की तैयारियों से सजा शहर, बाजारों में दिखी रौनक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह दुकानों पर केसरिया रंग की पगड़ियों और महावीर झंडों की बिक्री जोरों पर है। कारीगर इन दिनों दिन-रात मेहनत कर आकर्षक ढंग से केसरिया पगड़ी तैयार करने में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालु पर्व के दौरान पूरे उत्साह के साथ इसे धारण कर सकें। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को भी रामनवमी के झंडों से सजाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में भगवा रंग की छटा…
साकची दुकान कब्जा मामला: मारवाड़ी सम्मेलन ने विधायक सरयू राय से मिलकर न्याय की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित “श्याम कार केयर” दुकान पर कथित जबरन कब्जा और सामान चोरी के मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सक्रिय हो गया है। सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और पीड़ित राधेश्याम अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, आकाश शाह, दिलीप गोयल सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस दौरान सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना पर…
बंगाल विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता झारग्राम पहुंचे संगठन मजबूती और जीत की रणनीति पर हुआ मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारग्राम, पश्चिम बंगाल। आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता आज झारग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती गोलपी सोरेन समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। झारग्राम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोलपी सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों…
