Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो नगर निगम की माननीय मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली।

    दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर मेयर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था लगातार बनी रहे, पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं एवं सभी प्रमुख मार्गों पर रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए।

    स्थानीय समितियों एवं नागरिकों ने मेयर के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया, आज जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाडा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग रामनवमी अखाडा समिति, बबुआ सिंह अखाडा समिति, पवनसूत अखाडा समिति दाइगुटू, रामलक्ष्मण अखाडा समिति नेशनल हाईवे समेत अन्य अखाडा समिति का निरीक्षण किया गया।

    मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न रामनवमी समितियों का किया दौरा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी और बसंती दुर्गा पूजा की तैयारियों से सजा शहर, बाजारों में दिखी रौनक
    Next Article आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम: 108 कलश यात्रा के साथ चूड़ा प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न।

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.