वंदे भारत में खराब खाना पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार पर ₹50 लाख जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट रद्द
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब भोजन परोसने की शिकायत के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में आईआरसीटीसी पर ₹10 लाख और संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
15 मार्च 2026 को यात्री की शिकायत सही पाए जाने पर रेलवे ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से कैटरिंग एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और यात्रियों की सुरक्षा व गुणवत्ता को लेकर रेलवे की सख्ती साफ दिखी है।

