जय जय श्री राम के नारों से गुंजा साकची, बनाई गई प्रभु श्रीराम की रंगोली, राम लल्ला की हुई भव्य आरती, भक्तो में उत्साह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लौहनगरी की सामाजिक एवम धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन झंडा चौक साकची में किया गया।

जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक के प्रांगण में रामलला की रंगोली बनाई गई है। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती का आयोजन हुआ। भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हो गया. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आरती के माध्यम से अदभुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सम्पूर्ण साकची में जहां तक नजर जा रही थी, श्रद्धालु ही श्रद्धालु थे. संध्या 07:00 बजे घंटाल और शंखध्वनि के बीच आरती शुरू हुई

साथ ही आयोध्या की राम मंदिर का भव्य दरबार देखने के लिये भक्तो की भीड़ उमड़ी। विद्युत सज्जा की रोशनी से पूरा साकची जगमगा रहा है।

गुरुवार को होगा बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन
गुरुवार 26 मार्च 2026 को बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन साकची झंडा चौक में होगा। जमशेदपुर के विभन्न छेत्रों से बच्चो के द्वारा बाल हनुमान के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करेंगे।

