Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामनवमी पर जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी पर जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कई मंदिरों व अखाड़ा समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

    कदमा शिव हनुमान मंदिर (प्रकृति विहार) में एम क्लब द्वारा आयोजित भंडारा, सोनारी पंचवटी नगर आदर्शनगर 4जी फेज, कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ स्थित अन्नपूर्णा देवी पूजा, कदमा उलियान बजरंग अखाड़ा, सोनारी कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान, सोनारी खुटाडीह बाबा अखाड़ा, बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा के पास भंडारा, मानगो दाईगुट्टू नाई भवन में बाबा धर्मदास जी की पूजा, पारडीह श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा समिति का जागरण, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित श्री श्री बुढ़वा शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीराम कथा तथा सोनारी उपकार संघ, कमल चौक, बुधराम मोहल्ला में नवरात्रि ज्वारा पूजा जैसे कई धार्मिक आयोजनों में जनसैलाब उमड़ा।

    मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न मंदिरों और अखाड़ा समितियों के पूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर वीर बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, धर्म, साहस और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    कार्यक्रमों के दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा मेयर सुधा गुप्ता को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक सरयू राय व शिव शंकर सिंह अपनी अपनी उपस्थित दर्ज कराई रामनवमी पर जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से एआई तक मिला प्रशिक्षण
    Next Article टाटा पावर ने प्रयागराज में खोला नया स्किल डेवलपमेंट सेंटर, ग्रीन एनर्जी और ट्राइबल युवाओं पर फोकस

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.