Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन

    सनातन सदन तीन तलों का होगा गोसेवा केंद्र में एक जोड़ी मिनिएचर गाय रखी जाएंगी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के कोने में शीघ्र ही गोसेवा केंद्र की स्थापना होगी। परिसर में सनातन सदन भी बनेगा। श्रीरामनवमी के शुभ दिन गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने किया।

    सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति के साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड, पूजा पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तकें और साहित्य का संचयन रहेगा। उसका उपयोग सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा। पूजा कराने वाले पंडितों को किताबों, साहित्य के माध्यम से बताया जाएगा कि किस पूजा में किस विधि से पूजन कराई जाए और उसके लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त है। कर्मकांडी पंडित मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

    सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सास्कृतिक और मांगलिक कार्य भी होंगे। आज इसके एक तल का भूमिपूजन हुआ है। सनातन सदन में तीन तल होंगे। दो तल बाद में जोड़े जाएंगे। ऊपर के दो तलों को पूरी तरह से सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुस्तकालय, वाचनालय के रुप में उपयोग किया जाएगा।

    श्री राय ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक स्थान को गोसेवा केंद्र में रुप में विकसित किया जाएगा। उसका भी आज भूमिपूजन हो गया है। आज कुंगनूर नस्ल की दो छोटी गायें लाई गई थीं। मंदिर प्रबंधन द्वारा भी गोसेवा केंद्र के लिए एक जोड़ी गाय मंगाई जाएंगी। मंदिर परिसर में जो मंदिरनुमा स्थान है, वहां गोमाता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गोमाता के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की भी प्रतिमा स्थापित होगी। इसे पूर्णतः गोसेवा केंद्र के रुप में स्थापित किया जाएगा। यहां पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनकी हर पूजा में जरूरत होती है। पंच पल्लव में आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर आते हैं। गोसेवा केंद्र के माध्यम से स्वदेशी के साथ-साथ भारतीय भोजन और स्वास्थ्य परंपराओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    गौरतलब है कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के समय से ही श्री राय यहां पर गोसेवा, सांस्कृतिक, मांगलिक कार्यों, वेद, पुराण, धर्म-ग्रंथों आदि के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहे हैं। श्रीरामनवमी के शुभ दिन उस प्रयास के प्रथम चरण (भूमिपूजन) की शुरुआत संतोषप्रद मानी जाएगी।

    कन्या पूजन
    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सरयू राय ने डेढ़ दर्जन कुआंरी कन्याओं की पूजा की, उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और चुनरी के साथ-साथ उपहार भी भेंट किये। प्रसाद के तौर पर चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर परोसा गया था। कन्या पूजन में श्री राय के साथ वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की महती भूमिका रही।

    ध्वज पूजन
    मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय ने राकेश ओझा और अजय तिवारी के वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से ध्वज पूजा की। पूजित दोनों ध्वज 31-31 फिट के हैं। इन दोनों को गरुड़ स्तंभ के बाएं और दाहिनी तरफ लगाया गया है।

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह विधि-विधान से पूजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की
    Next Article जग कल्याण के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो, इसी मंगल कामना के साथ ज्वारा पूजा का हुवा विसर्जन

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.