Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती, कदमा की प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम ने आज अवकाश ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनकी भावी जीवन की सफलता की कामना की। श्री राय ने विद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को सराहा और एकत्र जनसमूह को बताया कि कभी ‘गढ्ढा स्कूल’ के विशेषण से अभिशप्त इस प्राथमिक विद्यालय को सरकार बंद करना चाहती थी क्योंकि यहां न विद्यारंभ रहे थे, न क़ायदे का भवन था, न ही कोई रास्ता था। यह परिसर गढ्ढा में होने के कारण जलजमाव एवं गंदगी का केन्द्र बन गया था।

    श्री राय ने कहा कि विधायक एवं मंत्री के रूप उन्होंने इसके विकास की योजना बनायी। विद्यालय परिसर हो गया, विद्यालय उत्त्क्रमित होकर मध्य विद्यालय बन गया। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई। यह एक सफल प्रयोग के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक अनुपमा जी रिटायर हो गई हैं पर वह समाज-जीवन में जहां भी रहेंगी, अपनी कीर्ति पताका फहराती रहेंगी।

    उन्होंने कहा कि यह विद्यालय किस तरह से आगे आया, इस पर सभी लोग मिल कर सोचें और साहित्य रचना करें। एक पुस्तक या स्मारिका निकालें। सभी से लिखवाएं। चाहे वो शिक्षक रहे हों या गैर शिक्षक कर्मचारी रहे हों। वह पुस्तक देश के लिए नजीर बन जाएगी। लोग पढ़ेंगे कि इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए कैसे-कैसे प्रयोग किये गए और वे कितने सफल रहे। विद्यालय के बेहद शुरुआती दौर के चित्र होंगे, बीच के वक्त के चित्र होंगे और आज के वक्त के भी चित्र होंगे। इन सभी चित्रों को उस पुस्तक में स्थान दिया जाए। यह शानदार काम होगा जो लंबे समय तक लोग याद रखेंगे।

    कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े दर्जनों पूर्व शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय की उन्नति के सफल प्रयोग को स्मरण किया।

    प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमरीजों पर पड़ेगा असर! 6 अप्रैल से ठप हो सकती है स्वास्थ्य सेवा
    Next Article जमशेदपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली लगने के बावजूद बची जान

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.