Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा, घर सहित कई लोग जमींदोज; रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड रांची

    धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा, घर सहित कई लोग जमींदोज; रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा, घर सहित कई लोग जमींदोज; रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद: जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र स्थित टांडाबारी बस्ती में मंगलवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अचानक जमीन फटने से एक घर पूरी तरह धंस गया। घर में मौजूद करीब 5 से 6 लोग भी मलबे के साथ जमीन में समा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई और देखते ही देखते पूरा घर जमींदोज हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही धनबाद से रेस्क्यू टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में पहुंचने का रास्ता स्पष्ट नहीं है और जमीन धंसने का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

    बाघमारा से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आशंका जताई कि क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो चुकी है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले एक-दो घंटे में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    इधर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता तलाश रही है।

    घर सहित कई लोग जमींदोज; रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजर्जर लुआबासा पुल पर भड़के भाजपाई, सांकेतिक प्रदर्शन कर विभाग को चेताया, पुलिया पर उभरे बड़े गड्ढे, सरिया में फंसकर गिर रहे वाहन चालक
    Next Article यूसिल में नौकरी पर टकराव: दो विधवाओं के मामले में प्रबंधन ने गेंद सरकार के पाले में डाली, 15 दिन की मोहलत

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.