Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया

    अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा कर लिया है lआज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की l

    श्री शुक्ल पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यकारी चेयरमैन है जिन्होंने 14 वर्ष से इन पदो पर रहकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल में शानदार काम किया है तथा अधिवक्ताओं के कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की,जिनमें कल्याण राशि मिलना,पेंशन योजना शुरू कराना और युवाअधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिलाना प्रमुख रहा है l

    श्री शुक्ल ने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं और उनके हितों के लिए कार्यक्रमों पर लगातार भारत की राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री विधि मंत्री,झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर सदस्यों केसाथ ज्ञापन लगातार दिया और उनके समक्ष अधिवक्ताओं के हित के मामलों को उठाया,कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी हुआ l

    अधिवक्ताओं को भयमुक्त वातावरण में काम करने को मिले,उनके लिए आधारभूत संरचना बढ़े,इसकी लगातार कोशिश श्री शुक्ल ने की है और झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया है l

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना और संथाल परगना के दुमका में उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित कराने की मांग उनकी राज्य सरकार के पास लंबित है वे शीघ्र ही झारखंड के राज्यपाल श्रीसंतोष कुमार गंगवार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इन मांगों को पूरा कराने की मांग रखेंगे l

    श्री शुक्ल को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री परमेश्वर मंडल,अनिल कुमार महतो,अमर कुमार सिंह, राधेश्याम गोस्वामी,बालेश्वर प्रसाद सिंह,अब्दुल कलाम रशीदी सहित अनेक जिला औरअनुमंडल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिया हैऔर श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना भी किया है l

    बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री रामाकांत शर्मा और उतर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़, वाइस चेयरमैन श्री अनुराग पांडेय और तेलंगाना स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री सुनील गौड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए श्री शुक्ल को अधिवक्ता समाज का गौरव बताया है और कहा है कि इसलिए श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यों में अधिवक्ताओं के संगठन ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है तेलंगाना में भी श्री शुक्ल को सम्मानित किया गया l

    राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनन्ही प्रतिभा जश्मिन खातून ने राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह
    Next Article मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.