Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।सामाजिक संस्था “युवा” यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन के तत्वावधान में तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से 30 मार्च से 1 अप्रैल तक समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी” रहा, जिसमें पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरों को जेंडर की गहरी समझ प्रदान करना, मर्दानगी की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देना तथा समाज में व्याप्त विषैली मर्दानगी के प्रभावों को पहचानते हुए सकारात्मक बदलाव की दिशा में सोच विकसित करना था। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नसरीन जमाल उपस्थित रहीं। जिन्होंने अपने अनुभव और सहज संवाद शैली से प्रतिभागियों को विषय से गहराई से जोड़ा।

    प्रशिक्षण का संचालन परियोजना समन्वयक चाँदमनी द्वारा किया गया। उन्होंने सरल, संवादात्मक और सहभागितापूर्ण शैली में किशोरों को जेंडर की परिभाषा, जेंडर पहचान, सामाजिक भूमिकाएं तथा उनसे जुड़ी रूढ़ियों के बारे में विस्तार से समझाया। विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और विषय को गहराई से समझने का अवसर मिला।

    प्रशिक्षण के दौरान किशोरों ने यह जाना कि सकारात्मक मर्दानगी सहयोग, संवेदनशीलता और समानता को बढ़ावा देती है, जबकि विषैली मर्दानगी हिंसा, भेदभाव और असमानता को जन्म देती है। पितृसत्तात्मक व्यवस्था की जटिलताओं और उसके किशोरों के जीवन व सोच पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी विशेष चर्चा की गई, जिसे अत्यंत सहज और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। जिसमे प्रतिभागियों के भीतर एक नई सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया ।

    इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ,परियोजना समन्वयक चाँदमनी सवैयाँ,रीला सरदार, अवंती सरदार, अरूप मंडल और कापरा मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया
    Next Article मानवता की मिसाल: मंडली ने उठाया बेटी मोना देवी के इलाज का जिम्मा, ऑपरेशन कर दिलाई नई जिंदगी

    Related Posts

    Epaper PDF Online: Key Benefits for Publishers

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Epaper PDF Online: Key Benefits for Publishers

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.