Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुवर्णरेखा नदी में मछलियों की सामूहिक मौत, प्रदूषण पर उठे गंभीर सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुवर्णरेखा नदी में मछलियों की सामूहिक मौत, प्रदूषण पर उठे गंभीर सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुवर्णरेखा नदी में मछलियों की सामूहिक मौत, प्रदूषण पर उठे गंभीर सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर से होकर बहने वाली सुवर्णरेखा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। अनुमान है कि करीब 4 क्विंटल से अधिक मछलियां मृत अवस्था में पाई गईं। भुइंयाडीह लाल भट्ट नदी किनारे स्लम बस्ती के पास बड़ी संख्या में मृत मछली पाई गई है

    सुबह जब बस्ती के लोग नदी किनारे पहुंचे, तब उन्होंने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को किनारे पर जमा देखा। इन मछलियों का वजन लगभग 250 ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत मछलियों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

    बताया जा रहा है कि सुवर्णरेखा नदी का पानी पहले से ही प्रदूषित है। चांडिल डैम से छोड़ा गया पानी करीब 30 किलोमीटर बहने के बाद खरकई नदी से मिलता है, जहां आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी भी इसमें मिल जाता है। इससे नदी में प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाता है, जो मछलियों की मौत का कारण बन सकता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, यदि मछलियों की मौत पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है, तो इनके सेवन से स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर किसी रासायनिक प्रदूषण या जहरीले तत्व इसकी वजह हैं, तो ऐसी मछलियों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    प्रदूषण पर उठे गंभीर सवाल सुवर्णरेखा नदी में मछलियों की सामूहिक मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, छात्रों को मिला आधुनिक अध्ययन का नया केंद्र
    Next Article रक्तदान में कीर्तिमान, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को प्रथम पुरस्कार

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.