रक्तदान में कीर्तिमान, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को प्रथम पुरस्कार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : वोलेंटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वीबीडीए) के 39वें वार्षिक समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।
गौरतलब है कि 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में यूनियन ने एक ही दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रह कर कीर्तिमान स्थापित किया था। इस उपलब्धि का श्रेय यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों, प्रबंधन, सदस्यों एवं शहर के रक्तदाताओं को दिया। सम्मान वीबीडीए के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

