Author: dhiraj Kumar

रानी कुदर में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में आज श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री महावीर मंदिर, न्यू रानी कुदर में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ संगीतमय हुआ। पाठ के बाद आरती गाई गई। इसके उपरांत आगंतुकों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में वंदना सिंह, सन्नी सिंह, बिल्लू, किट्टू सिंह, प्रेम, जय, रवि आदि ने महती भूमिका निभाई।

Read More

जमशेदपुर में आजसू पार्टी का उग्र प्रदर्शन—भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज आजसू पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू युवा मोर्चा के संयोजक सह नगर प्रभारी मंटू शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित…

Read More

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण से मची तबाही, हजारों मछलियों की मौत, इलाके में फैली दुर्गंध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर से एक गंभीर पर्यावरणीय संकट की खबर सामने आई है। शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा नदी का पानी अचानक जहरीला हो गया है, जिससे नदी में बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नदी किनारे का दृश्य बेहद भयावह हो गया है। हजारों मछलियां पानी में मृत अवस्था में तैरती हुई और किनारों पर सड़ती नजर आ रही हैं। कई…

Read More

हनुमान जयंती पर बन्ना सुधा ने किया महाआरती, हनुमान भक्तों के बीच किया महाप्रसाद का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता हनुमान जयंती के पावन एवं शुभ अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु राम भक्तों के साथ भव्य महाआरती में भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा, महाआरती के समय “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दीपों की जगमगाहट, भजनों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस आयोजन को अत्यंत…

Read More

बहरागोड़ा को ऐतिहासिक सौगात की ओर बड़ा कदम: सुवर्णरेखा नदी पर 162 करोड़ की पुल परियोजना केंद्र की स्वीकृति के अंतिम चरण में। सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल रंग लाई, नितिन गडकरी के आश्वासन के बाद DPR तैयार, केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित। राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक विकास की राह खुलती नजर आ रही है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के सतत प्रयासों से सुवर्णरेखा नदी के बामडोल घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण परियोजना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यह परियोजना झारखंड और ओडिशा…

Read More

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के प्रति आभार प्रकट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किये, इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम को श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर की…

Read More

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने एहतियातन बड़ी कार्रवाई करते हुए टीनएजर्स के पास से खतरनाक हथियार बरामद किए। जुलूस के दौरान कई किशोरों के हाथ में तेज धार वाले चापड़ (चाइनीज कटर) देखे गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। इसके अलावा मौके से दो एयर पिस्टल और एक डमी गन भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रामनवमी जुलूस में परंपरागत रूप से लोग तलवार, भाला जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलते हैं, इसलिए इस मामले में कोई…

Read More

थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | अप्रैल 2026 झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस वक्त सामने आया, जब जमशेदपुर (कदमा) की प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित Thailand International Art Exhibition में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का परचम लहराया। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक “Indian Gods & Indian Goddesses” थीम पर आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने भाग लिया। सुमन प्रसाद ने इस मंच पर अपनी दो…

Read More

आजाद नगर में हथियार लहराकर दहशत, पत्नी से मारपीट के बाद आरोपी फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगोर स्वीट्स के सामने दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शारिक इमाम अपनी पत्नी को अपने दोस्त सलमान के साथ हाईवे पर बातचीत के बहाने लेकर गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा…

Read More

प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निदेश पर प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं निरीक्षण के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है। नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा आवंटित प्रखंड/नगर निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा योजनाएं, विद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित…

Read More