Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनुमान जयंती पर बन्ना सुधा ने किया महाआरती, हनुमान भक्तों के बीच किया महाप्रसाद का वितरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हनुमान जयंती पर बन्ना सुधा ने किया महाआरती, हनुमान भक्तों के बीच किया महाप्रसाद का वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हनुमान जयंती पर बन्ना सुधा ने किया महाआरती, हनुमान भक्तों के बीच किया महाप्रसाद का वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    हनुमान जयंती के पावन एवं शुभ अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु राम भक्तों के साथ भव्य महाआरती में भाग लिया।

    इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा, महाआरती के समय “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दीपों की जगमगाहट, भजनों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस आयोजन को अत्यंत दिव्य और अलौकिक बना दिया।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश देने वाला महान अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    मेयर सुधा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भगवान हनुमान जी की भक्ति हमें शक्ति, साहस, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

    इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अंत में बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं लड्डू का वितरण किया जहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

    हनुमान जयंती पर बन्ना सुधा ने किया महाआरती हनुमान भक्तों के बीच किया महाप्रसाद का वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा को ऐतिहासिक सौगात की ओर बड़ा कदम: सुवर्णरेखा नदी पर 162 करोड़ की पुल परियोजना केंद्र की स्वीकृति के अंतिम चरण में।
    Next Article जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण से मची तबाही, हजारों मछलियों की मौत, इलाके में फैली दुर्गंध

    Related Posts

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    May 12, 2026

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    May 12, 2026

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    प्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग

    असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    जमशेदपुर पश्चिम की जनसमस्याओं पर जदयू की बैठक, अधिकारियों से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध

    जामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    खर्च में कटौती: शरद पवार ने की ‘सर्वदलीय बैठक’ की मांग | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.