Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निदेश पर प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं निरीक्षण के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है। नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा आवंटित प्रखंड/नगर निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा योजनाएं, विद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला विकास शाखा के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नोडल पदाधिकारियों का यह भी दायित्व होगा कि संबंधित प्रखंड एवं नगर निकाय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण कर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का काम करेंगे।

    दिनांक 2 अप्रैल को निर्धारित प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में निरीक्षण कार्य हेतु सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री अनिल टूटी को जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी को घाटशिला के झाँटीझरना, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री मो0 मोजाहिद अंसारी को पटमदा के ओड़िया, निदेशक एन.ई.पी. को गुड़ाबान्दा के फॉरेस्ट ब्लॉक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को धालभूमगढ़ के चुकरीपाड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी घालभूम श्री सुदीप्त राज को मुसाबनी के बेनाशोल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को डुमरिया के आस्ताकोवाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह को बोड़ाम के पोखरिया, अनुमण्डल पदाधिकारी धालभूम को चाकुलिया के सरडीहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता घाटशिला को बहरागोड़ा के गोपालपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता धालभूम को पोटका के नारदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी को जमशेदपुर अ.क्षे.स., जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मानगो नगर निगम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अधिकृत किया गया है।

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा जिला प्रशासन द्वारा इस पहल का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी निगरानी को सुदृढ़ करना तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

    प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग, डीजीपी को लिखा गया पत्र
    Next Article आजाद नगर में हथियार लहराकर दहशत, पत्नी से मारपीट के बाद आरोपी फरार

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.