मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आगमन पर माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर के बालीगुमा में जल मीनार का निरीक्षण, निर्माण कार्य में कई खामियां उजागर राष्ट्र संवाद संवाददाता मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पूरे परियोजना स्थल का गहन अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य कई स्थानों पर अब भी अधूरा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को नियमित जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न…
मानगो में फलाह इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो में फलाह इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिससे इस क्षेत्र में एक नए शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, छात्रों और स्थानीय निवासियों सहित लगभग 100 लोग उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ सूरह अल-फातिहा के पाठ और उसके बाद पवित्र कुरान की आयतों के पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के निदेशक शरत चंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में पीपुल्स फोरम जमशेदपुर के संयोजक मजहर;…
जमशेदपुर में सरकारी योजनाओं की सघन जांच, नोडल पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में सरकारी योजनाओं की प्रगति और नागरिक सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान नियुक्त नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रज्ञा केंद्र, जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान, मनरेगा कार्यस्थल एवं पंचायत भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता…
हनुमान जयंती : कदमा के रंकिणी मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्री राम के जयकारे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा क्षेत्र स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर समिति द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विद्वान कथावाचकों द्वारा संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ किया गया। भजन-कीर्तन और हनुमान जी के जयकारों…
जल जीवन मिशन के अपर सचिव के.के. सोन का लखाईडीह दौरा, सर्वांगीण विकास पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जल शक्ति मंत्रालय के अपर सचिव एवं जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक श्री के.के. सोन ने डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अपने संबोधन में श्री सोन ने कहा कि 15 वर्षों में गाँव में सकारात्मक बदलाव आया है—जहां पहले मात्र 15 बच्चे पढ़ते थे, अब 300 से…
नवल टाटा हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड को रजत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 अप्रैल 2026। नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) के आठ कैडेट्स ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को रजत पदक दिलाया। रायपुर (छत्तीसगढ़) में 26 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, सिमोन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पुर्ती और जयमसीह टुटी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल, टीमवर्क और मजबूत मानसिकता का…
जमशेदपुर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे राष्ट्र संवाद संवाददाता हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा जलाराम भवन से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों से होते हुए पुनः जलाराम भवन परिसर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल युवाओं और भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा…
शिव ही सृष्टि के आधार है – काले धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को सशक्त करने का माध्यम हैं । लक्ष्मीनगर में आयोजित पार्थिव पूजन, शिव कथा में शामिल हुए काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लक्ष्मीनगर (प्रेम नगर) द्वारा आयोजित भव्य पार्थिव पूजन एवं शिव कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव के श्रीचरणों में माथा टेककर समस्त मानवता के सुख, शांति और विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की…
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सरयू राय ने वाकथान का उद्घाटन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से जमशेदपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क से एक जन जागरूकता हेतु स्पायर मदर्स टीम के तत्वावधान में एक सफल *वाकथान* का आयोजन हुआ। जन जागरूकता हेतु आयोजित इस वाकथान का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में एक्सपायर मदर टीम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां दिव्यांग बच्चों के लिए उनके…
