Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सरयू राय ने वाकथान का उद्घाटन किया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सरयू राय ने वाकथान का उद्घाटन किया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सरयू राय ने वाकथान का उद्घाटन किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से जमशेदपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क से एक जन जागरूकता हेतु स्पायर मदर्स टीम के तत्वावधान में एक सफल *वाकथान* का आयोजन हुआ।

    जन जागरूकता हेतु आयोजित इस वाकथान का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया।

    उन्होंने अपने संबोधन में एक्सपायर मदर टीम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां दिव्यांग बच्चों के लिए उनके बेहतर शिक्षा के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं जो शहर वासियों के लिए सुखद संदेश है।

    इसके पहले उन्होंने फ्लैग ऑफ कर वॉकथन का शुभारंभ किया और खुद भाग लेते हुए लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय किया।

    मौके पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी पूर्णिमा महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज जमशेदपुर संस्थान की ओर से बहन संजू , यंग इंडियन्स की ओर से श्रुति झुनझुनवाला एवं उमंग, टी एम एच के न्यूरो फिजिशियन डॉ मनोज साहू, टाटा मेहरबाई अस्पताल की डॉक्टर स्नेहा झा, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्षा अग्नेस बॉयल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार , साकची एवं कदमा उत्कल बांधव समिति के पदाधिकारी, जिला खेल शाखा पूर्वी सिंहभूम के जिला खेल समन्वयक , सदर अस्पताल से डॉक्टर राजीव लोचन महतो एवं कुंदन कुमार, मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की लीना दत्ता, एटॉमिक एनर्जी से डॉक्टर अंकम हरीश, लायंस क्लब का जमशेदपुर की अध्यक्ष आरती पांडे को जमशेदपुर की जानी-मानी समाज सेविका एवं राज्यपाल से सम्मानित और एस्पायर मदर्स टीम की चेयरपर्सन पूर्वी घोष ने पुष्पगुच्छ स्मृती चिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया एवं सभी का स्वागत किया।

    मौके पर काफी संख्या में दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक और जमशेदपुर के जाने-माने 18 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने टीम के साथ भाग लिया।

    कार्यक्रम के सरयू राय ने दिव्यांग बच्चों को और सफल अभिभावकों को मेडल और स्मृति चिन्ह स्वरूप टोपी पहनाकर पुरस्कृत किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जगन्नाथ बेहरा, राजकुमार सिंह, लीना दत्ता, के के विश्वास, एनसी देव एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एन एक्सपायर मदर टीम की और से डॉक्टर निवेदिता ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान लगभग 1 किलोमीटर की दूरी प्रतिभागियों ने तय किया कल 60 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया विभिन्न संगठनों से आए हुए प्रतिनिधियों जिनकी संख्या लगभग 150 से अधिक रही भाग लिया।

    विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सरयू राय ने वाकथान का उद्घाटन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरानी कुदर में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ
    Next Article शिव ही सृष्टि के आधार है – काले 

    Related Posts

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    September 26, 2026

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    September 26, 2026

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.