Author: dhiraj Kumar

रामनवमी पूजन से विसर्जन तक जिला प्रशासन का सहयोग सकारात्मक – अरूण सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर केन्द्रीय राम नवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे केन्द्रीय समिति के सदस्यो ने जिले के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर उनका एंव उनके टीम का आभार व्यक्त किया केन्द्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के एक एक अधिकारी एंव कर्मचारी का रामनवमी अखाड़ा समितियो के लगातार समन्वय बना रहा जिसके वजह से जमशेदपुर मे शान्ति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण मे रामनवमी, चैती छठ, बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन से विसर्जन तक को परेशानी नही हुई अरूण…

Read More

इतिहास विभाग ने प्रो. नैयर आज़म को दी भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मो. नैयर आज़म के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शाहिद हसन उपस्थित रहे। समारोह में प्रो. आज़म को पाग, चादर, बुके, मोमेंटो सहित विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और समर्पण को याद करते हुए भावपूर्ण विचार व्यक्त किए। अपने…

Read More

डोमजूडी गांव में नशा के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, प्रभात फेरी से जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूडी गांव में नशा के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू के नेतृत्व में जेएसएलपीएस की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली और नशा, बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया। “स्वच्छ जीवन जीना है, नशा को जड़ से मिटाना है” जैसे नारों से गांव गूंज उठा। इस दौरान मुखिया अनीता मुर्मू, कविता दास और सीता हांसदा ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी…

Read More

अयोध्या सभ्यता का उद्गम स्थल है – मनोज सिन्हा राष्ट्र की रक्षा भगवान राम के आदर्श से ही संभव – पूज्य महंत श्री कमल नयन दास जी महाराज – आईजीएनसीए में अयोध्या पर्व 2026 का भव्य शुभारम्भ राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 3 अप्रैल, शुक्रवार। अयोध्या न्यास द्वारा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व 2026’ का भव्य शुभारम्भ 3 अप्रैल को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे श्री मणिरामदास छावनी, अयोध्या के पूज्य महंत श्री कमल नयन दास जी महाराज। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री…

Read More

एमजीएम मिनरल्स की पाटाबेड़ा आयरन माइन को आईबीएम की 27वीं एमई एंड एमसी वीक में कई पुरस्कार राष्ट्र संवाद संवाददाता सत्य प्रकाश बेहरा/संजय कुमार सारंगी भुवनेश्वर: एमजीएम मिनरल्स लिमिटेड गर्व के साथ घोषणा करती है कि उसकी पाटाबेड़ा आयरन माइन को भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), भुवनेश्वर क्षेत्र द्वारा 27वीं माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमई एंड एमसी) वीक 2025-26 के समापन समारोह में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मेफ़ेयर कन्वेंशन, मेफ़ेयर होटल, भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी अर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने की थी, जिसमें…

Read More

7 अप्रैल को आयोजित धरना को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर शुरु राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटानगर जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को आहूत धरना को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता जोर-शोर से लग गए हैं। शुक्रवार से विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकों का दौर शुरु हो गया। ये बैठकें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हो रही हैं। बैठक में लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो खुल कर अपनी बात कह रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनारी, बिरसानगर और परसुडीह के…

Read More

गोलमुरी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न: 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गोलमुरी मंडल (पूर्वी विधानसभा) में नेपाली सेवा समिति सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को संपन्न हो गया। गुरुवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में कुल 7 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। उद्घाटन व प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय सहित अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलन व…

Read More

जमशेदपुर: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर फरार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान मारपीट कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने…

Read More

जमशेदपुर में आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती का ऐलान, 5 अप्रैल को भव्य समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी स्थित खुताडीह में आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ने 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2001 में एक छोटे हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बन चुका है, जहां 1300 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी…

Read More

जमशेदपुर में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभाएं, चर्चों में उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस पवित्र दिन पर ईसाई समुदाय के श्रद्धालु बड़ी संख्या में चर्चों में एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना एवं उपवास किया। सुबह से ही शहर के प्रमुख गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तगण शांतिपूर्वक प्रार्थना में लीन रहे और ईसा मसीह के बताए मार्ग—प्रेम, त्याग और क्षमा—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर…

Read More