कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी और सिविल सर्जन साहिर पॉल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बंदियों की स्वास्थ्य समस्याओं, मेडिकल उपकरणों की स्थिति और चिकित्सकों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कारागार में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें, उपकरण सही स्थिति में हों…
Author: dhiraj Kumar
विधायक पूर्णिमा साहू ने DC से की मुलाकात, फीस, सफाई, बिजली व डॉग-बाइट जैसे मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए मांग-पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही मनमानी फीस का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने री-एडमिशन, बिल्डिंग, स्पोर्ट्स व ट्यूशन फीस के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में आधार केंद्र शुरू…
तुलसी भवन में ‘मन का गवाक्ष’ काव्य संग्रह का लोकार्पण, साहित्यकारों की रही उपस्थिति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्थित सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन के तत्वावधान में ख्यातिलब्ध कवि प्रदीप कुमार मिश्र के हिन्दी काव्य संग्रह “मन का गवाक्ष” का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चंदेश्वर खां उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सुभाष चन्द्र मुनका ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पण के बाद वक्ताओं ने कृति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें यथार्थ, देशभक्ति और पर्यावरण जैसे विषयों को प्रभावी…
सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक में पेंशन भुगतान व सुविधाओं पर उठी आवाज, समिति का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता कोल्हान विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक को-ऑपरेटिव कॉलेज के विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई, जिसमें पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में मांग की गई कि झारखंड के कुलाधिपति के आदेशानुसार पेंशन का भुगतान प्रत्येक माह की पहली तारीख को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन करने की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने पेंशन भुगतान में हो रही देरी की कड़ी निंदा करते…
बर्मामाइंस की बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछी, लोगों में खुशी की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित विनोबा आश्रम सहित आसपास की बस्तियों में घर-घर पेयजल कनेक्शन के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। सरयू राय के प्रयास से यह पहल संभव हो सकी। बताया गया कि विनोबा भावे आश्रम, सिद्धू-कानू बस्ती, कोयला टाल बस्ती, दास बस्ती और गांधी बस्ती के लोगों ने वर्ष 2024 में पेयजल कनेक्शन की मांग की थी। इस पर विधायक सरयू राय ने जुस्को अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई…
साकची में अवैध निर्माण का आरोप, टाटा लैंड डिपार्ट पर मिलीभगत की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज रोड में अवैध निर्माण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि टाटा लैंड डिपार्ट के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि जिला प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जमीन मूल रूप से उमा अग्रवाल को शॉप-रेजिडेंस के लिए आवंटित की गई थी। बाद में कथित तौर पर नरेश मेहता द्वारा नोटरी एग्रीमेंट के जरिए इस जमीन की अवैध खरीद की गई,…
उपायुक्त ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, अप्रैल अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी लंबित आवासों को अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बीडीओ को लाभुकों से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने, जियोटैगिंग सुनिश्चित करने और समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी जॉब…
शतदल क्लब का सामाजिक पहल, संस्थाओं को मिला अनुदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की जानी-मानी सामाजिक संस्था शतदल क्लब के तत्वाधान में जमशेदपुर के ही टेल्को रिवर रिव्यू एनक्लेव के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने अपनी नई पहल के तहत जमशेदपुर में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं को जिनमें विशेष कर जमशेदपुर की ही सामाजिक संस्था अनुराग फाउंडेशन , अभियान बनर्जी फाउंडेशन , रोटरी क्लब (ईस्ट) और मानव विकास स्कूल को अनुदान देकर उनके उन्नति में योगदान दिया ।इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान रिवर व्यू एनक्लेव के…
जमशेदपुर में ‘अन्वेषणा’ की शुरुआत, मीडिया को मिलेगा विशेष प्रिविलेज कार्ड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 4 अप्रैल 2026: देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक Manipal Hospitals समूह की इकाई Manipal Hospital EM Bypass ने जमशेदपुर में ‘अन्वेषणा – मेडिकल एजुकेशन फॉर मीडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल के तहत मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष मीडिया प्रिविलेज कार्ड भी लॉन्च किया गया, जिससे उन्हें चिकित्सा सेवाओं और जानकारी तक आसान पहुंच मिल सकेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट और विभागाध्यक्ष Dr. Abhay Kumar ने किया। इस पहल का उद्देश्य मीडिया को…
रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगीः सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता को खत्म करना होगा। जनता ही उस मानसिकता पर लगाम लगा सकती है। जनता को होने वाली पीड़ा रेलवे को दिखती नहीं। अब जनता को ही आगे आना होगा। तभी रेलवे में सुधार होगा। रेलवे जनता के गले पर छुरी चला कर अपनी कमाई बढ़ाना चाहता है, सफलता पाना चाहता है। उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कही। सरयू राय ने कहा कि रेलवे का ध्यान ‘लोभ’ के साथ ‘लाभ’ पर…
