मानवता के क्षेत्र में गणिनाथ सेवा संस्थान कर रहा सराहनीय कार्य – काले 13वें रक्तदान शिविर में शामिल होकर अमरप्रीत सिंह काले ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित गणिनाथ सेवा संस्थान के भवन में 13वें महा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। शिविर की एक विशेष पहल के तहत संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल न केवल लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है, बल्कि सड़क…
Author: dhiraj Kumar
बारीडीह भारत गैस एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़, जमशेदपुर में एलपीजी संकट गहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के विभिन्न इलाकों में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत ने आम लोगों की रसोई पर सीधा असर डाल दिया है। खासकर बारीडीह स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ देखी जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एजेंसी के गोदाम के आसपास सप्लायर टेंपो से सिलिंडर इधर-उधर ले जाते नजर आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और संदेह दोनों बढ़ रहा है। लोगों का कहना…
जमशेदपुर के आरएमएस हाई स्कूल ने मनाया 25वां सिल्वर जुबली समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपना 25 वर्ष (सिल्वर जुबली कार्यक्रम) की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन एक्स एल आर आई ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों सहित उनके अभिभावक शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिससे यह आयोजन एक यादगार दिन बन गया । उक्त समारोह मे राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्या डा.…
सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं-सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक ने रविवार को मिले। दोनों के बीच टाटानगर जंक्शन से आने-जाने वाली यात्री रेलगाड़ियों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित नागरिक धरना के मसले पर बातचीत हुई। बातचीत में सीनियर डीसीएम, एरिया मैनेजर, डिवीजनल इंजीनियर, आरपीएफ प्रभारी आदि सामिल रहे। वार्ता में रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि लंबे समय…
लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 05 अप्रैल: लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के तत्वावधान में जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल में 60वां एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें जिले के भावी नेतृत्व का चयन किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट 322A के लिए हुए मतदान में सर्वसम्मति और भारी उत्साह के बीच वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में…
एक्शन मोड में मेयर सुधा गुप्ता, 1 घंटे में करवाया समस्या का समाधान डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से राहगीरों एवं वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के दोनों छोर पर उचित ढलान (स्लोप) नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं,सड़क पर गड्ढे होने और जल जमाव हो गए थे जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना भी हो रही थी।…
बिष्टुपुर के राजस्थान भवन में बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का भव्य त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल एवं जिला शाखा जमशेदपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड सर्किल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं पदाधिकारी शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, पेंशनर्स की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही भविष्य की रणनीति…
जमशेदपुर के छह मंडलों में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, बूथ सशक्तिकरण व एआई उपयोग पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों—सोनारी, मानगो, उलीडीह, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और घाघीडीह—में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। कुल सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया और एआई के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा…
जमशेदपुर में महिला से चैन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्था सिटी के पास बीती रात एक महिला से सोने की चैन छीन लेने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आज पीड़ित महिला, जदयू नेत्री रीना सिंह के साथ बिरसानगर थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रात के समय अज्ञात अपराधियों ने महिला को निशाना बनाते हुए उनकी सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता…
गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का पहला सम्मेलन आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन, मजदूर एकता और अधिकारों पर जोर जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित चित्रगुप्त भवन में टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता AITUC के राज्य सचिव सह यूनियन के उपाध्यक्ष कॉमरेड अम्बुज कुमार ठाकुर ने की, जबकि AITUC के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जयशंकर प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडातोलन के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें…
