सादगी की मिसाल बनीं मेयर सुधा गुप्ता सरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो: मानगो नगर निगम की नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते ही सादगी और जवाबदेही की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए अपने लिए उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्देश दिया है। साथ ही, मेयर पद के लिए निर्धारित मानदेय को भी स्वेच्छा से त्यागते हुए उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की घोषणा की है। उप प्रशासक को जारी निर्देश पत्र में मेयर ने…
Author: dhiraj Kumar
असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा आदिवासियों के हक और पहचान की लड़ाई को लेकर गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर कर रहे जनसंपर्क विधायक संजीव सरदार असम के कई क्षेत्रों में लगातार दौरा कर…
जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी मजहर खान ने उपायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत, बेरहमी से मारपीट, नगद रुपये और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आवेदन में मजहर खान ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उन्हें…
जमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में सोमवार को साकची स्थित जेएनएसी (J.N.A.C) गोल चक्कर के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन रेलवे के परिचालन में लगातार हो रही अव्यवस्था और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में किया गया। धरना में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर जैसी कम दूरी तय करने में पैसेंजर…
जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर बिल के खिलाफ किन्नरों का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में किन्नर समुदाय ने सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके समुदाय के हित में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है. समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष 2014 में नालसा vs यूनियन…
मानदेय को लेकर MGM में डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. गौरतलब है कि पिछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे डॉक्टरों ने आखिरकार आंदोलन तेज करते हुए कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया है, लेकिन ओपीडी और अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं. जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने मानदेय में…
रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़,फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात दुबे गिरोह का सदस्य राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़पुलिस के द्वारा लगातार राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। भूरकुंडा ओपी क्षेत्र में छापामारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई l जिसमें गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जो…
पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल, 6 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 5 अप्रैल 2026: शहर में पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचगव्य आयुर्विज्ञान संस्थान, डोबो के डायरेक्टर डॉ. मदन सिंह कुशवाहा, समाजसेवी राजन कमानी तथा Maatti Therapeutic Foundation के फाउंडर एवं आर्किटेक्ट डॉ. आकाश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर…
तामुलिया पंचायत में रिश्वत लेकर जारी हो रहे प्रमाण पत्र का आरोप, जांच की मांग तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामुलिया पंचायत कार्यालय पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में कथित रूप से रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां “पैसा फेंको, काम देखो” की तर्ज पर 1500 रुपये देने पर आधे घंटे में प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है, जबकि बिना पैसे के लोगों को महीनों चक्कर काटने पड़ते हैं। ताजा मामला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव का बताया जा रहा है, जहां मृतका मूलक…
RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड की राजधानी राँची पहुंचे “तेजस्वी यादव राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची के कार्निवल बैंक्विट हॉल में राजद झारखंड प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद रांची में पहली बार आरजेडी नेताओं/ कार्यकर्ताओ संग संवाद झारखंड की पारंपरिक नृत्य- ढोल मांदर की थाप से , हुआ तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत बता दे कि झारखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तेजस्वी यादव आज राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झारखंड राजद के विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के नेताओं और कार्यकर्ताओं…
