Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा
    Uncategorized

    असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा

    आदिवासियों के हक और पहचान की लड़ाई को लेकर गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

    गांव-गांव पहुंचकर कर रहे जनसंपर्क

    विधायक संजीव सरदार असम के कई क्षेत्रों में लगातार दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों एवं चाय बागान श्रमिकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। उनके अभियान को स्थानीय स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है।

    विशेष क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    इसी क्रम में उन्होंने डिगबोई विधानसभा के प्रत्याशी भरत नायक एवं मारघेटा विधानसभा के प्रत्याशी जरनैल मिंज के समर्थन में श्री कृष्णा चाय बागान तथा जागुन के समीप पार्वतीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया।

    इस दौरान बोनू भूमिज, प्रधान भूमिज, जितेन भूमिज, बाबू सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

    श्रमिकों के हक और पहचान की उठाई आवाज

    झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में चाय बागान श्रमिकों की कम मजदूरी और आदिवासी समुदाय की संवैधानिक पहचान का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि असम में आदिवासी समाज आज भी अपने अधिकारों से वंचित है, जिसे लेकर झामुमो निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।

    आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा – संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, श्रमिक और वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि असम में भी पार्टी चाय बागान श्रमिकों के हक, सम्मानजनक मजदूरी और आदिवासियों की पहचान के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन झामुमो के साथ है और पार्टी यहां बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध बालू डिपो में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दबाव में ढीली पड़ी कार्रवाई!
    Next Article सरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय

    Related Posts

    Αποτελεσματικές μέθοδοι και passageexpression.com για την αναγνωρισιμότητα του περιεχομένου σας

    October 5, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर दिया पोषण का संदेश

    October 5, 2026

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.