Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 05 अप्रैल: लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के तत्वावधान में जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल में 60वां एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें जिले के भावी नेतृत्व का चयन किया गया।

    इस दौरान डिस्ट्रिक्ट 322A के लिए हुए मतदान में सर्वसम्मति और भारी उत्साह के बीच वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में शुभ्रा मजूमदार का चयन किया गया। इसके साथ ही फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में कंचन कुमार साहू और सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सुजीत कुमार निर्वाचित हुए।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की ओर से तीनों का भव्य अभिनंदन किया गया और उन्हें भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन ऊर्जावान साथियों के नेतृत्व में लायनवाद की सेवा भावना को और मजबूती मिलेगी।

    बधाई देने वालों में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्षा अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष सौरव आनंद शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट 322A सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान लायंस क्लब के मनोज सोनी, राजेश सिंह, ज्योति सिंह, रशमी कुमारी, सुधीर पांडे, संजीव मिश्रा, मधु मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

    जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता
    Next Article सील की गई कंपनी से कई कीमती सामानों की चोरी, कर्ज़दार ने लटकाया अपना ताला

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.