जमशेदपुर में आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती का ऐलान, 5 अप्रैल को भव्य समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के सोनारी स्थित खुताडीह में आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान ने 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
साल 2001 में एक छोटे हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बन चुका है, जहां 1300 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि रजत जयंती समारोह 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित होगा, जिसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

