Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर फरार आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर फरार आरोपी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर फरार आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान मारपीट कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो उसने हथियार निकालकर लोगों को डराने की कोशिश की और अपने दोस्त सलमान के साथ मौके से भाग निकला।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या-30/026 दिनांक 01.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू की।

    इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरूलिया रोड संख्या-15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान के पास से एक देशी कट्टा तथा मो. सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद की। इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या-31/26 दिनांक 02.04.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    जमशेदपुर: पत्नी से मारपीट के बाद हथियार लहराकर फरार आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती का ऐलान, 5 अप्रैल को भव्य समारोह
    Next Article गोलमुरी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न: 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.