गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेम विवाह को लेकर हंगामा, दोनों पक्ष आमने-सामने
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरिडीह। गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर प्रेमी युगल के विवाह को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष जहां इस शादी को मान्यता देने के पक्ष में है, वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बताया जा रहा है कि राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों की जबरन शादी करवा दी।
इसके बाद युवती के परिजन आज दोनों को कोर्ट मैरेज कराने के लिए गिरिडीह कोर्ट लेकर पहुंचे। वहीं, जैसे ही इसकी सूचना युवक के परिजनों को मिली, वे भी कोर्ट पहुंच गए और शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि दबाव बनाकर जबरन शादी कराई गई है।
घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता

