उड़ान योजना को 10 साल का विस्तार, झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो और देवघर को मिला लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली ‘उड़ान’ (UDAN) योजना को अगले 10 वर्षों के लिए विस्तार देने का फैसला किया है। इस निर्णय से झारखंड को भी बड़ा लाभ मिलने जा रहा है, जहां जमशेदपुर, बोकारो और देवघर को योजना के तहत शामिल किया गया है।
उड़ान योजना का उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना और आम लोगों के लिए सस्ती हवाई यात्रा सुनिश्चित करना है। विस्तार के बाद इन शहरों से नई उड़ानों की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे उद्योग, पर्यटन और व्यापार को गति मिलेगी। खासकर देवघर एयरपोर्ट पहले से ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बन रहा है, जबकि जमशेदपुर और बोकारो जैसे औद्योगिक शहरों के जुड़ने से निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सरकार के इस कदम से झारखंड के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

