Author: dhiraj Kumar

सैल्यूट तिरंगा ने राजेश शुक्ल को झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय सैल्यूट तिरंगा ने आज जमशेदपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में झारखंड गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को झारखंड में पिछले 3 दशक से झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी और मूर्त रूप देने और लोकहित के कार्यो में सराहनीय भूमिका अदा करने के लिए झारखंड गौरव सम्मान और अधिवक्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया l समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व…

Read More

कोशिश संस्था द्वारा महारक्तदान शिविर, 1024 यूनिट रक्त संग्रहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ओर से रविवार को सिदगोड़ा सोन मंडप में महारक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 1024 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हनुमान कथा वाचक प्रदीप भईया जी महाराज, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल, प्रभात खबर संपादक संजय मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समापन सत्र…

Read More

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता पटमदा : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक पटमदा स्थित जिला परिषद कार्यालय में समिति के वरीय उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  इस बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन में होने वाली आवश्यकताओं ओर समस्याओं पर सभी पूजा कमिटी के पदाधिकारियों संग चर्चा की गई । बैठक में आए बनकुचिया दुर्गा पूजा कमिटी पटमदा के अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने अपनी…

Read More

चंद्र ग्रहण के कारण सभी मंदिरों में पाठ, पूजा एवं दर्शन 9घंटे पहले बंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आज विशेष खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके चलते सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, पाठ, पूजा और भक्तों के दर्शन को घंटे पहले समाप्त कर दिया गया है। चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतने और शुभ-अशुभ प्रभाव रहता है चंद्र ग्रहण आज 9″57 प्रारंभ होकर लगभग 1″26बजे तक चलेगा। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच ऐसा संरेखण बनता है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर आ जाती है। इस खगोलीय घटना के चलते पारंपरिक मान्यताओं के…

Read More

यूसीआईएल में सुरोजित दास की ‘बिजली जैसी’ तरक्की पर बवाल, मजदूर संगठनों ने उठाई जांच की मांग राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के अधिकारी सुरोजित दास की हैरतअंगेज़ प्रमोशन पर विवाद गहराता जा रहा है। मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर उन्हें फास्ट ट्रैक तरक्की दी गई है। साथ ही परिजनों को नौकरी दिलाने और पद के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं। नियमों से परे प्रमोशन जहां सामान्य कर्मचारियों को क्लर्क से प्रबंधकीय स्तर तक पहुंचने में 15–20 साल लग जाते हैं, वहीं दास को…

Read More

यूसील संपदा विभाग में मचा हड़कंप, अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर गाज गिरने वाली राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जमशेदपुर, संवाददाता। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) का संपदा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विभाग में करीब 20 साल से पदस्थापित अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रबंधन ने अब उन्हें हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, नया अधिकारी नियुक्त हो चुका है और जल्द ही मंडल को पद से हटा दिया जाएगा। बदहाल कॉलोनी, कर्मियों में आक्रोश संपदा विभाग की जिम्मेदारी कॉलोनी की साफ-सफाई, क्वार्टर,…

Read More

क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने किया दिनेश कुमार, अमन सिंह और अनीश झा का अभिन्नदन। राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में जीत मिलने पर बधाई देने वालों एवं स्वागत करने वालों का तांता लगा है आज इसी क्रम में यूनियन नेता अनीश झा के कदमा आवास में क्षत्रिय संघ महिला समिति की रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने यूनियन में लगातार जीत हासिल करने वाले अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल और बुके भेंट कर अभिनन्दन किया और जीत को निरंतर मजदूरों और…

Read More

संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :संभव संस्था ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक डांडिया का आनंद उठाया। संस्था के संरक्षक भरत सिंह ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी परंपरा और संस्कृति को संजोना और सभी को एक मंच पर जोड़ना था। उन्होंने इस सफलता का…

Read More

गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद किसानों को लाखों का नुकसान -कलेक्टर से करेंगे शिकायत राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कुसमुंडा/कोरबा:- गेवरा पेंड्रा रेल मार्ग के लिए बिछायी जा रही रेल पटरी और निर्माण कार्य के लिए आसपास के क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान बड़े पैमाने पर राखड़ डंप किया गया है भारी बरसात के कारण बेतरतीब तरीके से डाली गई राखड़ खेतो में घुस गया है जिसके कारण धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है । गेवरा स्टेशन से कुछ दूर ग्राम भैरोताल…

Read More

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 की 393 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा। चतरा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार से AK-47 की गोलियां बेचने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 393 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही-लेंजवा रोड पर छापेमारी की गई। सदर चतरा के एएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने…

Read More