Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :संभव संस्था ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक डांडिया का आनंद उठाया।

    संस्था के संरक्षक भरत सिंह ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी परंपरा और संस्कृति को संजोना और सभी को एक मंच पर जोड़ना था। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग को दिया। वहीं, संस्था की अध्यक्ष सरिका सिंह ने संस्था की तीन वर्षों की उपलब्धियों को याद करते हुए इस आयोजन को विशेष बताते हुए भविष्य में भी समाजहित और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का संकल्प दोहराया।

    कार्यक्रम का संचालन शैलजा और सरिका सिंह ने उत्साहपूर्वक किया। शुरुआत में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति शालिनी सिन्हा ने दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कल्पना चौधरी और अनिता सोलंकी की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल एवं उनकी टीम का ग्रुप डांस भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वातावरण को संगीतमय बनाने में डांडिया सिंगर रमा खन्ना का योगदान सराहनीय रहा।

    कार्यक्रम की खूबसूरती पुरस्कार वितरण से और बढ़ गई। पायल अडेसरा को “डांडिया क्वीन”, पूनम अरोड़ा को “बेस्ट डांसर”, रश्मि राज को “बेस्ट कॉस्ट्यूम”, बलजीत कौर को “स्पेशल कॉस्ट्यूम” और इशिता को “वेरी प्रिटी डांडिया गर्ल” के खिताब से सम्मानित किया गया।

    अध्यक्ष सरिका सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स भरत सिंह, शौर्या इन, रेनू साहू, सुनीता सेठ, शैलजा सिंह, नागरमल केसार और हर्षा कौर का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंचन मिश्रा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद पूरे आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर अंजुला सिंह, रिपा दत्ता, सुप्रिया मिश्रा, गुरमीत कौर, राजेश सिंह सहित अनेक सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सफल बनाया।

    संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद
    Next Article क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने किया दिनेश कुमार, अमन सिंह और अनीश झा का अभिन्नदन।

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.