Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद

    किसानों को लाखों का नुकसान -कलेक्टर से करेंगे शिकायत

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कुसमुंडा/कोरबा:- गेवरा पेंड्रा रेल मार्ग के लिए बिछायी जा रही रेल पटरी और निर्माण कार्य के लिए आसपास के क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान बड़े पैमाने पर राखड़ डंप किया गया है भारी बरसात के कारण बेतरतीब तरीके से डाली गई राखड़ खेतो में घुस गया है जिसके कारण धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है ।

    गेवरा स्टेशन से कुछ दूर ग्राम भैरोताल और कुचेना सीमा पर पिछले एक साल से रेल पथ निर्माण कंपनी का कार्य चल रहा है यहां पर समतलीकरण करने के लिए बिजली सयंत्रों से निकली राखड़ का उपयोग कर गड्ढों और खेतों में भराव किया गया है जो गर्मी के दिन में उड़कर आसपास के रिहाइशी इलाके को प्रदूषित कर रहा था और अभी भारी बरसात के कारण बहकर कई एकड़ क्षेत्र में लगे धान के फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें आ गयी है ।

    किसानों की दुखदर्द सुनने वाला कोई नही आया*

     

    एनटीपीसी दीपका रेल लाइन के किनारे बांकी कुसमुंडा सड़क मार्ग के बीच घिरे कई एकड़ खेत मे इन दिनों धान की फसलें लगाई गई है जो राखड़ के पट जाने से बर्बाद हो चुका है किंतु क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि , शासन प्रशासन के अधिकारी किसी ने भी सुध नही ली है ।

    आवारा मवेशियों से परेशानी

    आवारा मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए किसानों ने फेंसिंग पर हजारों खर्च कर डालें है पर खेतों में राखड़ पटाव हो जाने से सारी उम्मीद भी खत्म हो गया है ।

    सड़क निर्माण के लिए भूमि अर्जन में गलत मुआवजा निर्धारण*

    इसी जगह में बांकी कुसमुंडा कोरबा को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है जिसमे भैरोताल और कुचेना के एक दर्जन से अधिक किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है खेतों के बीचोंबीच सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा यही नही भूमि अर्जन के लिए भू-अर्जन 2013 अधिनियम के अनुसार निगम क्षेत्र होने के कारण बाजार भाव का दुगना दर से मुआवजा दिया जाना चाहिए किंतु मुआवजा निर्धारण में नियमो का पालन नही किये जाने ले कारण हर किसान को कई लाखों रुपये का नुकसान होगा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के गाइड लाइन के अनुसार निगम क्षेत्र में 52 डिसमिल से कम जमीन होने पर वर्ग फिट के हिसाब से मुआवजा तैयार किया जाना था किंतु राजस्व विभाग ने डिसमिल दर से मुआवजा का निर्धारण किया है ।

    कानून और सड़क पर आंदोलन की तैयारी

     

    ऊर्जाधानी भूविस्थापित संगठन ने किसानो की समस्या के निराकरण के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार के गैरजिम्मेदाराना कार्यवाही की निंदा किया है संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा है कि जिला कलेक्टर से इस बाबत शिकायत किया जाएगा और उच्च न्यायालय में प्रकरण दर्ज करायी जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा ।

    गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर के लिए पाटी गई प्रदूषित राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हाई-टेक कंट्रोल रूम की शुरुआत, अपराधियों में खौफ और जनता में भरोसा
    Next Article संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.