Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में सुरोजित दास की ‘बिजली जैसी’ तरक्की पर बवाल, मजदूर संगठनों ने उठाई जांच की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल में सुरोजित दास की ‘बिजली जैसी’ तरक्की पर बवाल, मजदूर संगठनों ने उठाई जांच की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल में सुरोजित दास की ‘बिजली जैसी’ तरक्की पर बवाल, मजदूर संगठनों ने उठाई जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के अधिकारी सुरोजित दास की हैरतअंगेज़ प्रमोशन पर विवाद गहराता जा रहा है। मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर उन्हें फास्ट ट्रैक तरक्की दी गई है। साथ ही परिजनों को नौकरी दिलाने और पद के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं।

    नियमों से परे प्रमोशन

     

    जहां सामान्य कर्मचारियों को क्लर्क से प्रबंधकीय स्तर तक पहुंचने में 15–20 साल लग जाते हैं, वहीं दास को अब तक ग्यारह प्रमोशन मिल चुके हैं। फिलहाल वे अतिरिक्त प्रबंधक (एडिसनल मैनेजर) के साथ-साथ सीएमडी के निजी सहायक (पीए) भी हैं। मजदूर संगठन इसे “चमत्कार नहीं, बल्कि पहुंच और प्रभाव का खेल” बता रहे हैं।

    परिवार को फायदा पहुँचाने का आरोप

     

    आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील मुर्मू और जेएलकेएम के कोल्हान प्रभारी राजा कालिंदी का कहना है कि दास ने न केवल खुद को तरक्की दिलाई बल्कि अपने परिजनों के लिए भी नौकरी की व्यवस्था कराई। यहां तक कि अपनी बेटी के लिए विशेष वैकेंसी निकालने की कोशिश की, लेकिन विस्थापितों के विरोध के बाद योजना रोक दी गई।

     

    गवाहों पर दबाव

    कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि दास का इतना दबदबा है कि लोग उनके खिलाफ खुलकर बयान देने से डरते हैं। उनके भाई गोपीनाथ दास पहले से ही टीए/डीए घोटाले में आरोपी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि गवाही देने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।

    पद से हटाने की मांग

    मजदूर संगठनों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक घोटाले की जांच पूरी नहीं हो जाती, दास को सीएमडी के निजी सहायक पद से हटाया जाए। उनका तर्क है कि इस पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। साथ ही, दास के पूरे प्रमोशन रिकॉर्ड की भी स्वतंत्र जांच कराई जाए।

    प्रबंधन की चुप्पी

    यूसीआईएल प्रबंधन फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। लेकिन लगातार उठ रहे सवाल कंपनी की छवि पर दाग लगा रहे हैं और मजदूर संगठन पीए पद से हटाने को लेकर धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

    मजदूर संगठनों ने उठाई जांच की मांग यूसीआईएल में सुरोजित दास की 'बिजली जैसी' तरक्की पर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील संपदा विभाग में मचा हड़कंप, अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर गाज गिरने वाली
    Next Article चंद्र ग्रहण के कारण सभी मंदिरों में पाठ, पूजा एवं दर्शन 9घंटे पहले बंद 

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.