जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मिल्लत नगर रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में कुल 5 लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन ने दुकानदार पर गोली चलाई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का कारण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि दुकानदार ने आरोप लगाया था कि उधारी का पैसा मांगने पर अपराधियों ने फायरिंग, मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की थी।

