Author: dhiraj Kumar

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का ईनामी नक्सली ढेर राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेलापेराल जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान कोबरा जवानों ने 10 लाख के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कोबरा जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कई…

Read More

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल कनेक्शन आया सामने राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। राजधानी रांची में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर आठ युवतियों को हिरासत में लिया। सिटी डीएसपी के.वी. रमन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में बंगाल कनेक्शन सामने आया है। लड़कियों को बंगाल से लाकर रांची में रखा जाता था और उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। कई युवतियों के…

Read More

कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला:कपाली थाना क्षेत्र में देर रात रंगदारी विवाद को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना में प्रिंस नामक युवक के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके शरीर को आर-पार कर गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। रंगदारी की मांग पर हुआ हमला घायल प्रिंस के परिजनों का कहना है कि इलाके के कुछ युवकों ने उससे रंगदारी की…

Read More

मातृत्व का अपमानः बिहार की राजनीति पर असर – ललित गर्ग – राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताजी के संबंध में कांग्रेस और राजद के मंच से जो अभद्र व अशालीन शब्द कहे गए, उसने न केवल राजनीतिक वातावरण को कलंकित किया है, बल्कि पूरे देश की संवेदनाओं को भी आहत किया है। भारत में माँ केवल एक परिवार की सदस्य नहीं होती, वह मातृत्व का प्रतीक है, करुणा और संस्कार की धारा है, जीवन की प्रथम शिक्षिका है। किसी भी माँ के लिए अपमानजनक टिप्पणी वस्तुतः संपूर्ण मातृत्व का अपमान है। इसलिए जब किसी दल के…

Read More

भारत की चिप क्रांति : सपनों से साकार होती हकीकत उम्मीदों की चिप ने दिए आत्मगौरव और नवाचार को पंख राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत आज उस ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है जहाँ तकनीकी आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक प्रगति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व और वैश्विक नेतृत्व की दिशा भी बन गई है। दशकों तक चिप और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में केवल उपभोक्ता के रूप में पहचाने जाने वाला भारत अब निर्माता और आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह परिवर्तन केवल तकनीकी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मगौरव का भी प्रतीक है। सेमीकंडक्टर मिशन, वैश्विक सहयोग, और…

Read More

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सीडीएस के बयान के मायने देवानंद सिंह भारत की सुरक्षा चुनौतियां आज जिस मोड़ पर खड़ी हैं, उसका स्वरूप पहले से कहीं अधिक जटिल और बहुआयामी है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के बयान ने इस सच्चाई को और स्पष्ट कर दिया कि भारत के सामने सबसे बड़ी और स्थायी चुनौती चीन के साथ सीमा विवाद है, जबकि पाकिस्तान का परोक्ष युद्ध एक सतत दर्द की तरह भारत की सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित करता रहेगा। जनरल चौहान ने बेहद स्पष्ट शब्दों में…

Read More

राहुल की नागरिकता को लेकर उच्च न्यायालय का रुख करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को ईडी ने तलब किया राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के उस भाजपा कार्यकर्ता को तलब किया है, जिसने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान एस. विग्नेश शिशिर के रूप में हुई है। उन्हें नौ सितंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि शिशिर से…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों की सकारात्मक राय का किया समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों के “सकारात्मक” आकलन की सराहना की और इसे पूरी तरह से समर्थन दिया। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो दोनों देशों के हित और विश्व स्तर पर स्थिरता को मजबूत करती है। इससे पहले, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह हमेशा “मोदी के मित्र” रहेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ…

Read More

जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने किया ऑटोमेटेड वाटर सप्लाई और वेस्टवॉटर सिस्टम का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर में जलापूर्ति और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट को सुदृढ़ बनाने के लिए कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसमें सोनारी वाटर टावर का ऑटोमेटेड वाटर सप्लाई सिस्टम, बिस्टुपुर स्थित साउदर्न एसपीएस पर ऑटोमेटेड पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (पीएसटीपी) और ट्रीटेड वेस्टवॉटर रीसायकल सिस्टम शामिल हैं। इन सुविधाओं का डिजिटल उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रमम ने बिस्टुपुर सेंट्रल वाटर टावर से किया। इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा और…

Read More

जादूगोड़ा का इचड़ा गांव बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा, युवाओं की अचानक दौलत पर ग्रामीणों के सवाल राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।साइबर अपराध के लिए कुख्यात हो चुके कोकदा गांव पर पुलिस की सख्ती के बाद अब जादूगोड़ा का इच ड़ा गांव साइबर अपराधियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। यहाँ कई युवाओं के नाम इस अवैध धंधे से जुड़ रहे हैं, जिनमें धर्मेंद्र भगत, सागर कर्मकार और राज भगत प्रमुख हैं। राज भगत का भाई राहुल भगत पहले से साइबर अपराध मामले में जेल में बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन युवाओं ने हाल के…

Read More