Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला:कपाली थाना क्षेत्र में देर रात रंगदारी विवाद को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना में प्रिंस नामक युवक के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके शरीर को आर-पार कर गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

    रंगदारी की मांग पर हुआ हमला

    घायल प्रिंस के परिजनों का कहना है कि इलाके के कुछ युवकों ने उससे रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रिंस को लगी। परिजनों ने सूरज, इरफान और आफरीदी नामक युवकों पर हमले का आरोप लगाया है।

     

    पुलिस ने चार युवकों को बनाया आरोपी

    फायरिंग की जानकारी मिलते ही कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल प्रिंस के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इरफान, सूरज, अफरीदी और कैफी बच्चा को मुख्य आरोपी माना है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले की वजह पुरानी रंजिश, रंगदारी और छेड़छाड़ से जुड़े मामले हो सकते हैं। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    इलाके में दहशत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

    इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेता सिद्दीकी, जो पूर्व मंत्री बना गुप्ता के करीबी माने जाते हैं, भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

    अपराधियों के हौसले बुलंद

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कपाली क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर देर रात फायरिंग युवक गंभीर रूप से घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमातृत्व का अपमानः बिहार की राजनीति पर असर – ललित गर्ग –
    Next Article दबंग ही नहीं, मानवता से भी भरे हैं गोलमुरी थानेदार राजन कुमार सिंह

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.