लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने साकची स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 10 महिला शिक्षिकाओं — संजु कुमारी, उर्मिला शर्मा, सुष्मिता कुमारी, पूजा सिन्हा, बसंती देवी, सुनीता कुमारी समेत अन्य को शॉल, पुष्पगुच्छ, गिफ्ट और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह थे। क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर…
Author: dhiraj Kumar
नशा मुक्त भविष्य के लिए तंबाकू नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई तंबाकू मुक्ति की जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत “Training on Tobacco Cessation for Healthcare Providers” विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 1 GNM और 2 ANM ने भाग लिया। जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउरिया ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसका मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग को नशा से दूर रखना है। उन्होंने…
शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुलबस्ती ने संयुक्त रूप से विद्यालय सभागार में मनाया, कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई, मौके पर उपस्थित विधालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक…
झारखंड में माफिया राज, सरकार करप्शन और कमीशन में डूबी : रघुवर दास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता कर झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता की नहीं, बल्कि कोयला, पत्थर, शराब और बालू माफियाओं की सरकार चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग तक की रेट लिस्ट तय है और अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। श्री दास ने कहा कि औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में अपराधियों का बोलबाला है। व्यापारी, डॉक्टर, वकील, पत्रकार…
नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार ऐतिहासिक : रघुवर दास नवरात्रि से पहले आम जनता और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, पीएम मोदी और वित्त मंत्री को जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार’ को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद के निर्णय आत्मनिर्भर और सशक्त अर्थव्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। श्री दास ने कहा कि वर्ष 2017 में जीएसटी…
जादूगोड़ा में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई, वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा।जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मानगो वन क्षेत्र के जंगलों पर इन दिनों जंगल माफियाओं का कब्जा है। आसनबनी, बिरधा, धोबाड़ीह समेत आसपास के गांवों के घने जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और लकड़ी की सप्लाई संभव ही नहीं है। वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई है। इससे ग्रामीणों में विभाग…
मध्य विद्यालय बामडोल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। शिक्षकों ने केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को माला पहनाकर एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।…
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए समरेंद्र तिवारी ने पर्यवेक्षक को सौंपा आवेदन राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तमाड़ विधानसभा के एलडीएम समरेंद्र तिवारी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दाखिल किया। उन्होंने शुक्रवार को सरायकेला परी सदन में जिला अध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विश्व रंजन मोहंती को अपना आवेदन सौंपा।
हल्दीपोखर तथा गंगाडीह में हर्षोल्लास के साथ जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर व गंगाडीह में शुक्रवार को हर्षोल्लास से जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। सर्वप्रथम स्थानीय आजाद बस्ती से ईद मिलादुन्नबी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला जो खुर्शीद चौक,जामा मस्जिद चौक, कीर्तन पाड़ा, मुख्य बाजार होते हुए मुबारक बस्ती के पास पहुंच कर संपन्न हुआ। दूसरा जुलूस गंगाडीह से डीजे बाजे गाजे के साथ कोवाली मुख्य पथ,भेलाईडीह, हल्दीपोखर बाजार…
सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, स्कूल के सरकारीकरण का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। नरवापहाड़ स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास और दुलू राम सरदार उपस्थित थे। जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि घाटशिला से दिवंगत विधायक एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विद्यालय के सरकारीकरण का…
