नशा मुक्त भविष्य के लिए तंबाकू नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित
पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई तंबाकू मुक्ति की जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत “Training on Tobacco Cessation for Healthcare Providers” विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 1 GNM और 2 ANM ने भाग लिया।

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउरिया ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसका मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग को नशा से दूर रखना है। उन्होंने बताया कि स्कूल मुख्य द्वार से 100 गज के भीतर तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित है। साथ ही NRT की दवाइयां सभी प्रखंड स्तरीय दंत चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई गई हैं।

जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी ने तंबाकू में पाए जाने वाले 4000 हानिकारक तत्वों और उनसे होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। वहीं कुंदन कुमार ने कोटा अधिनियम 2003 की जानकारी देते हुए कहा कि फाइन का उद्देश्य राजस्व नहीं बल्कि समाज में भय और जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में वित्त राजीव लोचन महतो, ऋषिकेश गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


