Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:दिनेश कुमार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुलबस्ती ने संयुक्त रूप से विद्यालय सभागार में मनाया, कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई, मौके पर उपस्थित विधालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। वह हमारे मार्गदर्शक, दोस्त होने के साथ प्रेरणा के स्रोत भी होते हैं। जिस तरह से दीपक खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है वैसे ही अपनी मेहनत और समर्पण से शिक्षक हमारे जीवन में उजाला भरने का काम करते हैं।

    कार्यक्रम को संरक्षक खेमलाल चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हमें ये याद रखना चाहिए कि हम अपने शिक्षकों का हमेशा सम्मान करें, उनकी सीख को अपने जीवन में उतारने का काम करें और उनके प्रयास अपने जीवन में सार्थक करने के लिए कदम उठाएं।

    स्कूल के छात्र समर गुप्ता ने शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालने का कार्य किया, कार्यक्रम का संचालन छात्र अंश कुमार ने किया धन्यवाद ज्ञापन छात्रा अनुराधा कुमारी ने दिया।

    बच्चो के भविष्य गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षको को विधालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष सालिक देवांगन, जगदेव साहू, अशोक सिंह, जैशप लाल देवांगन ने पुष्प और उपहार भेंट कर सम्मानित किया, सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सी पी समिति मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह, त्रिलोचन कौर, कौशिक दत्ता, संगीता मेरी सुरेन, सीमा, अर्चना सिंह, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, तारकेश्वरी देवी, अन्नपूर्णा प्रधान, रिचा कुमारी, अनुष्का सिंह, राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की शिक्षको में रीता शर्मा, कुमकुम सिंह, अंजली शर्मा, दीक्षा कुमारी, प्रीति शर्मा, कृतिका सिंह, सारा मसीह, अर्चना सिंह, इरम परवीन, कविता कुमारी को सम्मानित किया गया। बच्चो ने शिक्षको के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुति के साथ मोबाइल से हो रहे नुकसान का संदेश भी देने का कार्य किया।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से बीरेंद्र कुमार टीनू, रेमन कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार, कामेश्वर साहू, हेमंत साहू, सतेंद्र कुमार, मोहन देवांगन, मिठू कुमार, सुकृत दास मानिकपुरी, प्रकाश दास, राजू वाड़दे आदि उपस्थित थे

    शिक्षक सिर्फ हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:दिनेश कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में माफिया राज, सरकार करप्शन और कमीशन में डूबी : रघुवर दास
    Next Article नशा मुक्त भविष्य के लिए तंबाकू नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.