झारखंड के निशानेबाजों की चमक : राज्यस्तरीय व इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: खेलगांव, होटवार स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप एवं 3री झारखंड इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आज भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि मनोज कुमार, आईएएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ओलंपिक पदकों की सबसे अधिक संभावनाएं शूटिंग और तैराकी में हैं, इसलिए राज्य में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने रेंज के उन्नयन हेतु सरकार, एनआरएआई और राज्य राइफल संघ की साझेदारी पर जोर दिया। स्टेट चैंपियनशिप: 94 स्वर्ण, 74 रजत, 68 कांस्य…
Author: dhiraj Kumar
ईद मिलादुन नबी पर सोनारी थाना शांति समिति की सक्रिय भूमिका, जुलूस संपन्न हुआ शांति और सौहार्द के साथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ईद मिलादुन नबी पर्व पर शुक्रवार को सोनारी थाना शांति समिति ने प्रशासन के साथ मिलकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाई। समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सदस्य सुबह से ही सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान में मौजूद रहे। इसके बाद शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आजाद के आमंत्रण पर सभी सदस्य सोनारी मुस्लिम लंगर कमेटी द्वारा टाटा स्टील मेन ऑफिस गोलचक्कर पर लगाए गए सहायता शिविर…
शिक्षक दिवस के दिन बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने धूमधाम से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह । 500 शिक्षक और शिक्षकाओं को किया गया सम्मानित शिक्षक अमर होते हैं इसलिए सम्मान के असली हकदार शिक्षक ही हैं- विकास सिंह दीमक से भी घातक है नशे की समान जो शरीर के साथ साथ देश को भी खोखला कर जाएगा अमर प्रताप सिंह (प्राचार्य कोऑपरेटिव कॉलेज) राष्ट्र संवाद संवाददाता बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से मानगो डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में लगभग 500 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया…
कर व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव से आमजन को राहत, वहीं अपराध बढ़ने से व्यापारी वर्ग दहशत में : काली शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में जीएसटी सुधारों की दिशा में संकेत दिए थे। उसी क्रम में नई दिल्ली में हुई बैठक में 12% और 28% जीएसटी स्लैब को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि यह कदम न केवल आम उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम करेगा, बल्कि किसानों और छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत देगा। साथ ही MSME…
अज़ीम प्रेमजी फाऊंडेशन की ओर से प्रायोजित ग्राम स्वशासन अभियान कार्यक्रम को देखने हेतु आई एक टीम राष्ट्र संवाद संवाददाता अज़ीम प्रेमजी फाऊंडेशन की ओर से प्रायोजित ग्राम स्वशासन अभियान कार्यक्रम को देखने हेतु श्रीमान सन्नी जी, कैलाश जी, सुभाष जी और शिवांगी जी ने डुमरिया प्रखण्ड का दौरा किया। इस क्रम में वे धोलाबेड़ा पंचायत के धोलाबेड़ा गाँव पहुंचे। सर्वप्रथम ग्राम सभा सचिवालय में सभी मेहमानों का स्वागत ग्राम प्रधान एवं महिलाओं द्वारा पारम्परिक तरीकों से किया गया जहाँ उन्होंने कार्यालय में मौजूद दस्तावेज और अन्य सामग्रियों को देखा। तत्पश्चात उन्होंने “काम मांगो” अभियान के दौरान शुरू किए गए…
कदमा गणेश पूजा मैदान में उमड़ी आस्था, सुहागिन महिलाओं ने की कुमकुम पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ऐतिहासिक कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान शुक्रवार को बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने कुमकुम पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र की कामना की। पौराणिक मान्यता के अनुसार, सुहागिन महिलाएं पहले गणपति की मूर्ति बनाती हैं और पूजा-अर्चना कर अन्य महिलाओं को सुहाग की निशानी भेंट करती हैं। हर साल गणपति उत्सव पर बालाजी गणपति विलास प्रांगण में इस परंपरागत कुमकुम पूजा का आयोजन होता है,…
जुगसलाई पुलिस की बड़ी सफलता: दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 4 सितंबर को जुगसलाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खरकाई नदी के किनारे दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बागबेड़ा निवासी अभिषेक सिंह और जुगसलाई निवासी गणेश रजक के रूप में हुई। जांच…
अर्का जैन यूनिवर्सिटी में रैगिंग के दौरान सिख छात्र की पगड़ी खींचने का प्रयास, थाना में शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के मुसरीकुदर स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय के सीनियर छात्रों द्वारा रैंगिंग के दौरान विरोध करने पर नवजीत सिद्धू नामक जूनियर सिख छात्र की पगड़ी खींचे जाने के बाद काफी हंगामा किया गया। इस दौरान बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। बताया जाता है कि हाथापाई के दौरान ही सीनियर छात्रों द्वारा नवजोत की पगड़ी को खींचकर खोलने की कोशिश की गई। इसका विरोध उक्त छात्र के द्वारा किया गया और मामला सिख समुदाय के धार्मिक संगठनों तक पहुंच…
किसान और आम जनता को मिला दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा:डॉ. जटाशंकर पांडे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने जीएसटी दरों में कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम केवल कर व्यवस्था में सुधार नहीं बल्कि गरीब, किसान और समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास है। पांडे ने कहा कि “मोदी सरकार…
जुलूमटांड़ की ओर से करम महोत्सव का धूमधाम से आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।द राढ़ कला संस्कृति मंच सतवाहिनी, जुलूमटांड़ की ओर से करम महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मौके पर करम पेड़ की डाल लेकर ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर संध्या में करम जागरण नृत्य का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी व पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम का लोगों ने देर रात तक जमकर लुत्फ उठाया। इसके आयोजन में…
