चाईबासा में रेल हादसे में हाथी की मौत, रेलवे और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनाखान स्टेशन के पास गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल ट्रेन ने रेल पटरी पर टहल रहे एक विशाल हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया और वन विभाग की टीम द्वारा इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे ट्रेन पूरी रफ्तार से गुजर रही थी, तभी हाथी अचानक ट्रैक पर आ गया। चालक ने आपात ब्रेक लगाने की…
Author: dhiraj Kumar
गंगाडीह हल्दीपोखर में डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के गंगाडीह व हल्दीपोखर में जश्न ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकालने हेतु पुलिस ने गुरुवार शाम को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च जुलूस का नेतृत्व डीएसपी मुसाबनी संदीप भगत ने किया। फ्लैग मार्च गंगाडीह और हल्दीपोखर बाजार में निकालकर जुलूस शांतिपूर्ण निकालने की अपील किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान,सब इंस्पेक्टर मोबीन अंसारी व सिदो हांसदा सहित अनेक पुलिस बल शामिल थे।
तारा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य — शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक राष्ट्र संवाद संवाददाता हाता : तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर हाता के प्राचार्य पिछले 16 वर्षों से अपने पद पर कार्यरत रहकर शिक्षा जगत में मिसाल कायम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने नई पहचान बनाई है, जहां अनुशासन, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा स्थापित हुई है। प्राचार्य का लक्ष्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें संस्कारों का संचार करना भी है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भी आगे…
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर खालसा सेवा दल का अलौकिक कीर्तन दरबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिखों के दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव और नए साल के स्वागत को लेकर खालसा सेवा दल द्वारा 30 व 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय अलौकिक कीर्तन समागम आयोजित होगा। खालसा सेवा दल के सदस्य सन्नी सिंह ने बताया कि इस दौरान दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे और कथा वाचक संगत को निहाल करेंगे। दोनों दिन सुबह-शाम कीर्तन दरबार होगा, दोपहर में गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा और भव्य शोभायात्रा…
करमा पूजा के विसर्जन शोभायात्रा में भालूबासा चौक पर लगाया गया भव्य सेवा शिविर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रकृति प्रेमियों के बीच प्रदान की सेवा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। करमा पूजा के अवसर पर भालूबासा चौक पर शोभायात्रा जुलूस के दौरान सेवा शिविर लगाई गई। सेवा शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने प्रकृति प्रेमियों के बीच शर्बत, खाद्य पदार्थ, ठंडा पानी का वितरण किया। इस दौरान आदिवासी समाज के उरांव समाज, मुंडा समाज, भुइयां समाज, तुरी समाज, मुखी समाज के अखाड़ों के प्रमुख जनों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान…
अंसार खान ने ठोकी दावेदारी, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मौलाना अंसार खान, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। उन्होंने बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में AICC नियुक्त जिला पर्यवेक्षक आनंद पटेल (MLA), और बलजीत सिंह बेदी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। अंसार खान कांग्रेस संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सचिव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में राकेश साहू, अनंत पटेल को सौंपा आवेदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिले के पर्यवेक्षक एवं गुजरात के विधायक अनंत पटेल का स्वागत कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन सौंपा। राकेश साहू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एक ही जाति के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है, जबकि जिले के लगभग 9 लाख मतदाता ओबीसी समाज से आते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नारे “जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी” का हवाला देते हुए…
टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन चुनाव में दिनेश कुमार की लगातार पांचवीं जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड की मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार पांचवीं बार विजय हासिल की। वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद से दिनेश कुमार लगातार कर्मचारियों के विश्वास पर खरे उतरते आ रहे हैं। अब तक वे यूनियन में दो बार उपाध्यक्ष, एक बार डिप्टी प्रेसिडेंट और दो बार कमेटी मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दिनेश कुमार ने…
पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने किया मुसाबनी प्रखंड का दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन जी के पुत्र व घाटशिला विधानसभा के भावी विधायक सोमेश सोरेन शाम को सुरदा क्रोसिंग पहुंचे । इस दौरान सुरदा क्रोसिंग स्थित लोहिया भवन में झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घाटशिला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी श्री सोमेश सोरेन का पुष्प गुच्छ एवं फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के सचिव सुभाष मुर्मू , सोमाय टुडू मास्टर लोबीन सबर झामुमो नेता गौरांग…
सांसद आदित्य साहू के बयान पर भड़के विक्टर सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा कुख्यात अपराधी सूर्या हांसदा को “हीरो” बताने वाले बयान पर स्व. रामदास सोरेन के भतीजे और झामुमो युवा नेता विक्टर सोरेन ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता और स्व. रामदास सोरेन जैसे तपे हुए नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विक्टर ने सवाल उठाया कि जिस सूर्या हांसदा पर हत्या, अपहरण, रंगदारी और आगजनी के 32 से अधिक मामले दर्ज हों, क्या ऐसे अपराधी को घाटशिला का प्रतीक बताया जा सकता है? उन्होंने कहा कि स्व.…
